देश की खबरें | पूर्वी दिल्ली नगर निगम ने ताहिर हुसैन की सदस्यता समाप्त करने का प्रस्ताव दिया
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. भाजपा के नेतृत्व वाली पूर्वी दिल्ली नगर निगम (ईडीएमसी) ने नगर निगम मानदंडों के कथित " उल्लंघन " का हवाला देते हुए आम आदमी पार्टी (आप) के निलंबित पार्षद ताहिर हुसैन की सदस्यता समाप्त करने का प्रस्ताव किया है। अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।
नयी दिल्ली , 27 अगस्त भाजपा के नेतृत्व वाली पूर्वी दिल्ली नगर निगम (ईडीएमसी) ने नगर निगम मानदंडों के कथित " उल्लंघन " का हवाला देते हुए आम आदमी पार्टी (आप) के निलंबित पार्षद ताहिर हुसैन की सदस्यता समाप्त करने का प्रस्ताव किया है। अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।
हुसैन पूर्वी दिल्ली नगर निगम के नेहरू विहार वार्ड से पार्षद निर्वाचित हुए थे और उत्तरपूर्वी दिल्ली में फरवरी में हुई सांप्रदायिक हिंसा के दौरान आईबी कर्मचारी अंकित शर्मा की हत्या में कथित संलिप्तता को लेकर वह मार्च से जेल में हैं।
नगर निगम सचिव कार्यालय में ईडीएमसी के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया , ‘‘ डीएमसी अधिनियम के नियम के अनुसार , यदि कोई सदस्य निगम की अनुमति के बिना लगातार तीन महीनों के लिए सभी बैठकों में अनुपस्थित रहता है , तो निगम अपनी सीट को रिक्त घोषित कर सकता है। ’’
उन्होंने बताया कि प्रस्ताव को अब दिल्ली के उपराज्यपाल के पास भेजा जायेगा।
यह भी पढ़े | GST New Provisions: जीएसटी में नए प्रावधान का कितना होगा फायदा.
पूर्वी दिल्ली के महापौर निर्मल जैन ने दावा किया , ‘‘ सदन की लगातार तीन बैठकों से अनुपस्थित रहने का कारण ’’ का हवाला देते हुए हुसैन के वकीलों या उनके परिवार की ओर से उनके कार्यालय या नगर निगम सचिव कार्यालय को ‘‘ कोई सूचना ’’ नहीं दी गई है।
महापौर ने कहा कि ईडीएमसी सदन से उनकी सदस्यता समाप्त करने का प्रस्ताव बुधवार को हुई बैठक में पारित किया गया।
गौरतलब है कि संशोधित नागरिकता कानून के समर्थकों और विरोधियों के बीच हुई हिंसा के बाद गत 24 फरवरी को उत्तरपूर्वी दिल्ली में हुई सांप्रदायिक हिंसा में 53 लोगों की मौत हो गई थी और लगभग 200 लोग घायल हो गये थे।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)