खेल की खबरें | ईस्ट बंगाल ने लीवरपूल के महान फुटबॉलर रॉबी फाउलर को मुख्य कोच नियुक्त किया
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. इंग्लैंड के पूर्व अंतरराष्ट्रीय और लीवरपूल के महान फुटबॉलर रॉबी फाउलर को अगले दो वर्षों के लिये ईस्ट बंगाल का मुख्य कोच नियुक्त किया गया।
कोलकाता, नौ अक्टूबर इंग्लैंड के पूर्व अंतरराष्ट्रीय और लीवरपूल के महान फुटबॉलर रॉबी फाउलर को अगले दो वर्षों के लिये ईस्ट बंगाल का मुख्य कोच नियुक्त किया गया।
ईस्ट बंगाल (ईबी) के मुख्य निवेशक हरी मोहन बांगुर ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।
बांगुर ने क्लब में सबसे ज्यादा हिस्सेदारी हासिल की है। उन्होंने दुबई से पीटीआई को इसकी पुष्टि की।
उन्होंने कहा, ‘‘हमने बीती रात (गुरूवार) को अनुबंध पर हस्ताक्षर किये और रॉबी फाउलर के एक हफ्ते के अंदर सीधे गोवा में टीम से जुड़ने की उम्मीद है। ’’
इंडियन सुपर लीग (आईएसएल) नवंबर से गोवा के तीन स्थलों में शुरू होगा।
उन्होंने कहा, ‘‘अभी हमने उन्हें दो साल के अनुबंध की पेशकश की है जिसे आगे बढ़ाया जा सकता है। ’’
पूर्व भारतीय कप्तान रेनेडी सिंह सहायक कोच होंगे। वह ईस्ट बंगाल के पूर्व कप्तान भी हैं।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)