रूस के आर्कटिक शहर वर्खोयांस्क में शनिवार को पारा संभवत: 38 डिग्री तक चला गया जो 100.4 डिग्री फारेनहाइट होता है। यह एक ऐसा तापमान है जब व्यक्ति को ज्वर हो जाता है। लेकिन यह तापमान साईबेरिया का है जहां बर्फ जमी रहती है।
विश्व मौसम विज्ञान संगठन ने मंगलवार को कहा कि वह तापमान रीडिंग की पुष्टि करने में लगा है जो आर्कटिक वृत के उत्तरी क्षेत्र के लिए अप्रत्याशित है।
मिशीगन विश्वविद्यालय के पर्यावरण विद्यालय के डीन जोनाथन ओवरपेक ने एक ई-मेल में कहा,‘‘आंकड़े और वास्तविक दृष्टि से आर्कटिक क्षेत्र में आग लगी हुई है। वायुमंडल में कार्बन डाईऑक्साइड और अन्य ग्रीन हाऊस गैसों के बढ़ते स्तर के चलते हमने जितने का अनुमान लगाया था उससे कहीं ज्यादा तेजी से यह क्षेत्र गर्म हो रहा है। इस बढ़ते तापमान के चलते बर्फ तेजी से पिघलती जा रही है और दावानल की घटनाएं भी बढ़ रही हैं।’’
उन्होंने लिखा,‘‘ साइबेरिया में तापमान में रिकार्ड वृद्धि बहुत बड़े खतरे की चेतावनी है।’’
यह भी पढ़े | चीन ने 4 और मीडिया संस्थानों के खिलाफ कार्रवाई को लेकर अमेरिका को दी चेतावनी.
साइबेरिया के अधिकतर क्षेत्र में इस साल तापमान ज्यादा है जो इस सीजन में औसत से बहुत ज्यादा है।
गैर लाभकारी जलवायु विज्ञान संस्था बर्कले अर्थ के अनुसार जनवरी और मई के बीच उत्तर मध्य साइबेरिया में औसत तापमान औसत से आठ डिग्री सेल्सियस अधिक है।
एपी
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)












QuickLY