देश की खबरें | नेपाल के जाजरकोट और आसपास के इलाके में 5.8 तीव्रता का भूकंप
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. पश्चिमी नेपाल के जाजरकोट जिले और उसके आसपास के इलाकों में सोमवार को 5.8 तीव्रता का भूकंप महसूस किया गया। इसी इलाके में गत शुक्रवार को आए भूकंप में 153 लोग मारे गए थे।
काठमांडू, छह नवंबर पश्चिमी नेपाल के जाजरकोट जिले और उसके आसपास के इलाकों में सोमवार को 5.8 तीव्रता का भूकंप महसूस किया गया। इसी इलाके में गत शुक्रवार को आए भूकंप में 153 लोग मारे गए थे।
भूकंप से हताहत या क्षति की तत्काल जानकारी नहीं मिली है।
नेपाल के राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र के मुताबिक जाजरकोट और आसपास के इलाके में स्थानीय समयानुसार अपराह्न चार बजकर 31 मिनट पर फिर से भूकंप का तेज झटका महसूस किया गया।
केंद्र के मुताबिक भूकंप की तीव्रता 5.8 दर्ज की गई और इसका केंद्र जाजरकोट का रामीदंडा था। काठमांडू में भी झटके महसूस किए गए जिससे लोगों में अफरा-तफरी का माहौल पैदा हो गया।
राष्ट्रीय भूकंप मापन केंद्र ने बताया कि इसके बाद अपराह्न चार बजकर 40 मिनट पर 4.5 तीव्रता का एक और भूकंप का झटका महसूस किया गया।
नेपाल के पश्चिमी हिस्से में शुक्रवार को आधी रात से कुछ समय पहले आए 6.4 तीव्रता के भूकंप में 153 लोगों की मौत हो गई थी।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Nov 06, 2023 06:14 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

