एजेंसी न्यूज

विदेश की खबरें | इंडोनेशिया के जावा द्वीप में भूकंप, कई इमारतें क्षतिग्रस्त

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. यूएस जियोलॉजिकल सर्वे ने कहा कि 5.4 तीव्रता का भूकंप पश्चिम जावा प्रांत के सियांजुर क्षेत्र में 10 किलोमीटर (6.2 मील) की गहराई में केंद्रित था।

विदेश की खबरें | इंडोनेशिया के जावा द्वीप में भूकंप, कई इमारतें क्षतिग्रस्त
श्रीलंका के प्रधानमंत्री दिनेश गुणवर्धने

यूएस जियोलॉजिकल सर्वे ने कहा कि 5.4 तीव्रता का भूकंप पश्चिम जावा प्रांत के सियांजुर क्षेत्र में 10 किलोमीटर (6.2 मील) की गहराई में केंद्रित था।

सियांजुर जिला स्थानीय अधिकारियों ने कहा कि घरों सहित दर्जनों इमारते क्षतिग्रस्त हो गईं है।

दक्षिण जकार्ता में एक कर्मचारी विडी प्रिमाधनिया ने कहा, “भूकंप बहुत तेज महसूस हुआ। मेरे सहयोगियों और मैंने नौवीं मंजिल पर आपातकालीन सीढ़ियों के साथ हमारे कार्यालय से बाहर निकलने का फैसला किया।”

विशाल द्वीपसमूह राष्ट्र में अक्सर भूकंप आते हैं, लेकिन जकार्ता में उन्हें महसूस करना असामान्य है।

इंडोनेशिया, 27 करोड़ से अधिक लोगों का एक विशाल द्वीपसमूह भूकंप, ज्वालामुखी विस्फोट और सूनामी से अक्सर प्रभावित होता रहता है ।

मालूम हो, इस साल फरवरी में, पश्चिम सुमात्रा प्रांत में 6.2 तीव्रता के भूकंप में कम से कम 25 लोगों की मौत हो गई थी और 460 से अधिक घायल हो हुए थे। जनवरी 2021 में, पश्चिम सुलावेसी प्रांत में 6.2 तीव्रता के भूकंप से 100 से अधिक लोगों की मौत हो गई थी और लगभग 6,500 लोग घायल हो गए थे।

2004 में हिंद महासागर में आए एक शक्तिशाली भूकंप और सूनामी ने एक दर्जन देशों में लगभग 230,000 लोगों की जान ली थी , जिनमें से अधिकांश इंडोनेशिया में थे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Nov 21, 2022 02:14 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).