Nagaland Election 2023 Results: नगालैंड में शुरुआती रूझान में सत्ता बरकरार रखने की ओर बढ़ रहा एनडीपीपी-भाजपा गठबंधन
नगालैंड विधानसभा चुनाव की मतगणना के शुरुआती रूझान के अनुसार, सत्तारूढ़ एनडीपीपी-भाजपा गठबंधन सत्ता बरकरार रखने की ओर बढ़ता दिख रहा है.
कोहिमा, 2 मार्च : नगालैंड विधानसभा चुनाव (Nagaland Assembly Election) की मतगणना के शुरुआती रूझान के अनुसार, सत्तारूढ़ एनडीपीपी-भाजपा गठबंधन सत्ता बरकरार रखने की ओर बढ़ता दिख रहा है. टीवी चैनलों पर दिखाए जा रहे रूझानों में एनडीपीपी-भाजपा गठबंधन 40 से अधिक सीट पर आगे है, जबकि एनपीएफ ने छह सीट पर बढ़त बना रखी है.
मतगणना बृहस्पतिवार सुबह आठ डाक मतपत्रों की गिनती के साथ शुरू हुई है. नेशनलिस्ट डेमोक्रेटिक प्रोग्रेसवि पार्टी (एनडीपीपी) और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने चुनाव पूर्व गठबंधन किया था. एनडीपीपी ने 40, जबकि भाजपा ने 20 सीट पर उम्मीदवार उतारे थे. यह भी पढ़ें : Kasba By-election Results 2023: महाराष्ट्र में बीजेपी को झटका, कांग्रेस के रवींद्र धंगेकर भाजपा के हेमंत रासने से आगे
वहीं, नगा पीपुल्स फ्रंट (एनपीएफ) ने 22 सीट पर चुनाव लड़ा था. वर्ष 2003 तक राज्य पर राज करने वाली कांग्रेस ने 23 सीट पर किस्मत आजमाई. वर्तमान विधानसभा में उसका कोई सदस्य नहीं है. चुनाव के बाद हुए अधिकतर सर्वेक्षणों में एनडीपीपी-भाजपा गठबंधन के सत्ता में बरकरार रहने का अनुमान जताया गया था.
(The above story first appeared on LatestLY on Mar 02, 2023 10:22 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

