एजेंसी न्यूज

चार कोविड-19 मरीजों पर प्लाज्मा थेरेपी परीक्षण के प्रारंभिक नतीजे उत्साहजनक: केजरीवाल

साथ ही उन्होंने बीमारी से उबर चुके लोगों से अपील की कि वे आगे आकर कोविड-19 रोगियों की जान बचाने के लिए प्लाज्मा दान करें।

चार कोविड-19 मरीजों पर प्लाज्मा थेरेपी परीक्षण के प्रारंभिक नतीजे उत्साहजनक: केजरीवाल
जमात

नयी दिल्ली, 24 अप्रैल दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने शुक्रवार को कहा कि कोविड-19 के चार रोगियों पर किए गए प्लाज्मा थेरेपी परीक्षण के प्रारंभिक नतीजे उत्साहजनक हैं और इससे लोगों को खतरनाक बीमारी से बचाने की उम्मीद बढ़ी है।

साथ ही उन्होंने बीमारी से उबर चुके लोगों से अपील की कि वे आगे आकर कोविड-19 रोगियों की जान बचाने के लिए प्लाज्मा दान करें।

केजरीवाल ने एक ऑनलाइन संवाददाता सम्मेलन में कहा कि सरकार अगले दो-तीन दिनों में प्लाज्मा थेरेपी के और अधिक ​​परीक्षण करेगी।

उन्होंने कहा कि इसके बाद सरकार दिल्ली में कोविड-19 संक्रमण के सभी गंभीर रोगियों पर इस थेरेपी का इस्तेमाल करने के लिए केंद्र की मंजूरी लेगी।

मुख्यमंत्री ने बीमारी से उबर चुके लोगों से अपील की कि वे आगे आकर कोविड-19 रोगियों की जान बचाने के लिए प्लाज्मा दान करें।

प्लाज्मा थेरेपी तकनीक के तहत इस बीमारी से ठीक हो चुके लोगों के प्लाज्मा को कोविड-19 मरीजों में ट्रांसफ्यूज किया जाता है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Apr 24, 2020 01:42 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).