देश की खबरें | जल्द पहचान, समय पर प्रबंधन से कोविड-19 के रोगियों के स्वस्थ होने की दर 60 प्रतिशत हुई :सरकार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा कि देश में कोविड-19 के मामलों का जल्दी पता लगाने और उनका समय पर क्लीनिकल प्रबंधन होने की वजह से स्वस्थ होने वाले लोगों की संख्या तेजी से बढ़ रही है, और शुक्रवार को देश में कोरोना वायरस रोगियों के सही होने की दर 60 प्रतिशत से अधिक हो गयी।

नयी दिल्ली, तीन जुलाई केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा कि देश में कोविड-19 के मामलों का जल्दी पता लगाने और उनका समय पर क्लीनिकल प्रबंधन होने की वजह से स्वस्थ होने वाले लोगों की संख्या तेजी से बढ़ रही है, और शुक्रवार को देश में कोरोना वायरस रोगियों के सही होने की दर 60 प्रतिशत से अधिक हो गयी।

देश में कोरोना वायरस के एक दिन में सर्वाधिक 20 हजार से अधिक मामले आने और संक्रमण के कुल मामलों की संख्या 6,25,544 पहुंचने के बीच मंत्रालय ने कहा कि कोविड-19 रोगियों के सही होने की दर 60.73 प्रतिशत हो गयी है। देश में एक दिन में संक्रमण से मौत के 379 मामले सामने आने के साथ मरने वालों की संख्या 18,213 पर पहुंच गयी है।

यह भी पढ़े | Corona Update: भारत में Covid-19 की रिकवरी रेट 60.73% हुई, 24 घंटे के भीतर आए 20 हजार 903 नए मामले.

मंत्रालय ने एक बयान में कहा, ‘‘कोविड-19 के मामलों का जल्द पता चलने और समय पर उनके क्लीनिकल प्रबंधन से हर दिन स्वस्थ होने वाले लोगों की संख्या बढ़ रही है। पिछले 24 घंटे में 20,033 कोविड-19 रोगी स्वस्थ हो चुके हैं और ठीक हो चुके लोगों की कुल संख्या 3,79,891 पहुंच गयी है।’’

बयान के अनुसार इस समय देश में 2,27,439 संक्रमितों का इलाज चल रहा है।

यह भी पढ़े | गलवानी घाटी में घायल हुए सैनिकों से पीएम मोदी ने की मुलाकात : 3 जुलाई 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

मंत्रालय ने कहा कि कैबिनेट सचिव ने शुक्रवार को राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों के साथ कोविड-19 की तैयारियों को लेकर उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक की।

मंत्रालय ने कहा, ‘‘कोविड-19 की रोकथाम और प्रबंधन के लिए सरकार के सभी स्तरों पर समन्वित प्रयासों के अच्छे परिणाम आ रहे हैं और सही होने वाले लोगों की संख्या तथा उपचाराधीन मरीजों के मामलों के बीच अंतर बढ़ता जा रहा है।’’

आईसीएमआर के अनुसार दो जुलाई तक देश में कोविड-19 के लिए 92,97,749 नमूनों की जांच की गयी। बृहस्पतिवार को 2,41,576 नमूनों की जांच की गयी।

मंत्रालय ने इस बात पर जोर दिया कि देश में जांच प्रयोगशालाओं की संख्या बढ़ते रहने से यह संभव हो सका है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Australia Women vs India Women ODI Stats: वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट में एक-दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है भारत महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े

Pakistan vs Sri Lanka, 50th Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में श्रीलंका को हराकर भी टूर्नामेंट से बाहर हुआ पाकिस्तान, न्यूजीलैंड ने सेमीफाइनल में बनाई जगह; यहां देखें PAK बनाम SL मैच का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, T20 World Cup 2026 52nd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा टीम इंडिया बनाम वेस्टइंडीज के बीच सुपर-8 का महामुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Kolkata Weather And Rain Forecast For India vs West Indies Match: कोलकाता में भारत बनाम वेस्टइंडीज सुपर 8 मुकाबले पर बारिश का खतरा नहीं, लेकिन ओस बन सकती है बड़ा फैक्टर

\