देश की खबरें | ई-निविदा रैकेट मामला: ईडी ने भोपाल, हैदराबाद, मप्र में छापेमारी की

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने मध्य प्रदेश के कथित ई-निविदा धांधली रैकेट से जुड़ी धनशोधन संबंधी जांच के सिलसिले में भोपाल, हैदराबाद और बेंगलुरु में कई स्थानों पर छापेमारी की है। यह मामला तीन हजार करोड़ रुपये से अधिक की राशि से जुड़ा है।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

नयी दिल्ली, सात जनवरी प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने मध्य प्रदेश के कथित ई-निविदा धांधली रैकेट से जुड़ी धनशोधन संबंधी जांच के सिलसिले में भोपाल, हैदराबाद और बेंगलुरु में कई स्थानों पर छापेमारी की है। यह मामला तीन हजार करोड़ रुपये से अधिक की राशि से जुड़ा है।

आधिकारिक सूत्रों ने बृहस्पतिवार को बताया कि सबूत जुटाने के लिए एजेंसी ने मामले में संलिप्त विभिन्न संदिग्धों के स्थानों पर इस सप्ताह की शुरुआत में छापेमारी अभियान शुरू किया और यह कार्रवाई धनशोधन निवारण अधिनियम (पीएमएलए) के तहत की जा रही है।

सूत्रों ने बताया कि मध्य प्रदेश के एक पूर्व मुख्य सचिव से जुड़े परिसर सहित भोपाल, हैदराबाद और बेंगलुरु में कम से कम 15-16 स्थानों पर छापेमारी की गई और आज भी कुछ स्थानों पर छापेमारी जारी है।

ईडी ने पिछले साल एक आपराधिक मामला दर्ज किया था, जिसमें यह आरोप लगाया गया था कि राज्य सरकार के ई-टेंडर पोर्टल को निविदाओं में हेरफेर करने और अनुबंध हथियाने के लिए 'हैक' किया गया था तथा कथित तौर पर यह भाजपा के शासन के दौरान हुआ था।

सबसे पहले, मध्य प्रदेश पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा (ईओडब्ल्यू) ने कमलनाथ नीत कांग्रेस सरकार के दौरान पिछले साल इस संबंध में मामला दर्ज किया था। ईडी ने पीएमएलए के तहत मामला दर्ज करने के लिए इस प्राथमिकी का अध्ययन किया।

ईओडब्ल्यू ने सात कंपनियों के निदेशकों और विपणन प्रतिनिधियों, राज्य सरकार के पांच विभागों के अज्ञात अधिकारियों और कुछ नेताओं के खिलाफ मामला दर्ज किया था।

इन लोगों के खिलाफ भादंवि की धारा 420 (धोखाधड़ी), सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम और भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत आरोप लगाए गए थे।

ईओडब्ल्यू ने एक बयान में कहा था कि कथित रैकेट में शामिल निर्माण कंपनियों में ‘जीवीपीआर लिमिटेड’ तथा ‘मैक्स मैंटेना’ (दोनों हैदराबाद में स्थित हैं), ‘ह्यूम पाइप लिमिटेड’ तथा ‘जेएमसी लिमिटेड’ (दोनों मुंबई स्थित), ‘सोरठिया वेलजी लिमिटेड’ तथा ‘ माधव इन्फ्रा प्रोजेक्ट्स’ (दोनों वड़ोदरा स्थित) और ‘राम कुमार नरवानी लिमिटेड’ (भोपाल स्थित) शामिल हैं।

कंपनियों ने जनवरी और मार्च, 2018 के बीच 3,000 करोड़ रुपये की परियोजनाओं को सबसे कम दरों पर हासिल करने के लिए कथित रूप से ‘एमपी ई-टेंडरिंग पोर्टल’ को ‘हैक’ कर लिया था। हालांकि बाद में इन निविदाओं को रद्द कर दिया गया था।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Live Toss And Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

LSG vs GT, IPL 2026 19th Match Scorecard: गुजरात टाइटंस ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 7 विकेट से हराया, जोस बटलर और शुभमन गिल ने खेली शानदार पारियां; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच रोमांचक मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Toss Winner Prediction: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें किस टीम के पक्ष में जा सकता है टॉस