एजेंसी न्यूज

जरुरी जानकारी | ई-कॉमर्स विक्रेता मिंत्रा ने पेश किया वीडियो कंटेंट मंच 'ग्लैमस्ट्रीम'

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. फैशन एवं ‘लाइफस्टाइल’ उत्पादों के ई-कॉमर्स मंच 'मिंत्रा' ने एक नवाचारी सुविधा 'ग्लैमस्ट्रीम' को पेश किया है जहां मनोरंजन, फैशन और त्वरित खरीदारी को एक ही मंच पर अंजाम दिया जा सकता है।

जरुरी जानकारी | ई-कॉमर्स विक्रेता मिंत्रा ने पेश किया वीडियो कंटेंट मंच 'ग्लैमस्ट्रीम'

नयी दिल्ली, 10 जुलाई फैशन एवं ‘लाइफस्टाइल’ उत्पादों के ई-कॉमर्स मंच 'मिंत्रा' ने एक नवाचारी सुविधा 'ग्लैमस्ट्रीम' को पेश किया है जहां मनोरंजन, फैशन और त्वरित खरीदारी को एक ही मंच पर अंजाम दिया जा सकता है।

यह फैशन एवं लाइफस्टाइल उद्योग का ऐसा पहला नवाचार है, जहां पसंदीदा उत्पादों को वीडियो कंटेंट के रूप में देखने के बाद खरीदने का फैसला किया जा सकता है।

ग्लैमस्ट्रीम एक ऐसा मंच है जहां अलग-अलग तरह के वीडियो देखे जा सकते हैं। इन वीडियो में दिखाए गए उत्पादों के बारे में दर्शक जानकारी लेकर खरीदने का फैसला कर सकते हैं।

मिंत्रा ने बयान में कहा कि ‘ग्लैमस्ट्रीम’ खरीदारी-योग्य कंटेंट का अभिनव मंच है जिसे उसके मोबाइल ऐप में ही एक फीचर के तौर पर पेश किया गया है। यह मनोरंजन, समुदाय और त्वरित खरीदारी को एक सहज अनुभव में ढालकर फैशन को नया रूप देता है।

मिंत्रा के इस फीचर को मुंबई में पिछले सप्ताह के अंत में आयोजित एक कार्यक्रम में औपचारिक तौर पर पेश किया गया। इस मौके पर बॉलीवुड और डिजिटल क्रिएटर जगत की तमाम जानी-मानी हस्तियां मौजूद रहीं। इनमें रवीना टंडन, खुशी कपूर, नेहा धूपिया भी शामिल हैं।

बयान के मुताबिक, मुंबई में इस कार्यक्रम का प्रमुख आकर्षण बादशाह द्वारा वर्ष के सबसे बहुप्रतीक्षित गीत ‘जॉर्डन’ की विशेष झलक थी, जो भारत का पहला खरीदारी योग्य मल्टी-ब्रांड संगीत वीडियो है।

मिंत्रा के मुख्य विपणन अधिकारी सुंदर बालसुब्रमण्यन ने कहा, “हम जीवनशैली से जुड़ी खरीदारी और कंटेंट बाजार में संभावनाओं को नए सिरे से परिभाषित करने के लिए इतने सारे प्रतिभाशाली लोगों के साथ सहयोग करने को लेकर बहुत उत्साहित हैं।’’

ग्लैमस्टीम फीचर के तहत अभिनेता विजय देवरकोंडा, अभिनेत्री तब्बू, जीनत अमान, तमन्ना भाटिया, भूमि पेडनेकर और मलाइका अरोड़ा सहित 100 से अधिक हस्तियां अपने अनूठे ‘स्टाइल’ और विचारों को सीधे दर्शकों तक पहुंचाएंगी।

ग्लैमस्ट्रीम पर कुल 500 घंटे से अधिक अवधि का कंटेंट मौजूद है। इनमें 15 एक्सक्लूसिव श्रेणी के और 4,000 से ज्यादा प्रीमियम श्रेणी के एपिसोड हैं।

दर्शक मिंत्रा के इस अनूठे फीचर पर जाकर संगीत वीडियो, ब्लॉग, स्टाइल से जुड़े टिप्स, फैशन के गुर, पॉडकास्ट, कार्यक्रम और संवाद आधारित कार्यक्रमों का आनंद ले सकते हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Jul 10, 2025 03:58 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).