जरुरी जानकारी | ई-कॉमर्स कंपनियों को अपने मंच से कार सीट बेल्ट अलार्म बंद करने वाले उपकरण को हटाने का आदेश

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. ई-कॉमर्स कंपनियां अपने मंच से कार सीट बेल्ट अलार्म को बंद करने वाले उपकरणों की बिक्री नहीं कर सकेंगी। उपभोक्ता संरक्षण नियामक सीसीपीए ने अमेजन और फ्लिपकार्ट सहित पांच ई-कॉमर्स कंपनियों को अपने मंच से ऐसे उपकरणों को हटाने का आदेश दिया है।

नयी दिल्ली, 12 मई ई-कॉमर्स कंपनियां अपने मंच से कार सीट बेल्ट अलार्म को बंद करने वाले उपकरणों की बिक्री नहीं कर सकेंगी। उपभोक्ता संरक्षण नियामक सीसीपीए ने अमेजन और फ्लिपकार्ट सहित पांच ई-कॉमर्स कंपनियों को अपने मंच से ऐसे उपकरणों को हटाने का आदेश दिया है।

नियामक ने कहा कि ये उपकरण (स्टॉपर क्लिप) सीट बेल्ट न पहनने पर अलार्म की आवाज को रोकते हैं, जिससे यात्रियों की सुरक्षा से समझौता होता है।

केंद्रीय उपभोक्ता संरक्षण प्राधिकरण (सीसीपीए) ने अमेजन, फ्लिपकार्ट, स्नैपडील, शॉपक्लूज और मीशो से कहा है कि वे कार सीट बेल्ट के अलार्म को बंद करने वाले 'स्टॉपर क्लिप' और संबंधित कलपुर्जों को अपने मंच से स्थायी रूप से हटा दें।

इस आदेश के बाद पांच ई-कॉमर्स कंपनियों ने अपने मंच से 13,118 कार सीट बेल्ट अलार्म स्टॉपर क्लिप हटा दिया है।

नियामक ने एक बयान में कहा कि अमेजन ने 8,095 ऐसी क्लिप को हटा दिया है, वहीं फ्लिपकार्ट ने करीब 5,000 क्लिप को हटाया है।

इसके अलावा सीसीपीए ने राज्यों के मुख्य सचिवों और जिलाधिकारियों को पत्र लिखकर ऐसे उपकरण बनाने और बेचने वालों के खिलाफ उचित कार्रवाई करने को भी कहा है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Scorecard: वानखेड़े में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने मुंबई इंडियंस को 18 रनों से हराया, फिल सॉल्ट और रजत पाटीदार की पारियां आई काम; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने मुंबई इंडियंस के सामने रखा 240 रनों का विशाल लक्ष्य, फिल सॉल्ट और रजत पाटीदार ने खेली तूफानी पारियां; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Live Toss And Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

LSG vs GT, IPL 2026 19th Match Scorecard: गुजरात टाइटंस ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 7 विकेट से हराया, जोस बटलर और शुभमन गिल ने खेली शानदार पारियां; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड