देश की खबरें | डीवाईएफआई कार्यकर्ता की मौत: प्रदर्शनकारियों ने एक पुलिस कर्मी पर किया हमला
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. पुलिस की कार्रवाई में पिछले सप्ताह घायल हुए डीवाईएफआई के कार्यकर्ता की मौत के खिलाफ कोलकाता में एसएफआई के कार्यालय के सामने सोमवार को एकत्रित हुए कुछ लोगों ने वहां तैनात एक पुलिस कर्मी पर कथित तौर पर हमला कर दिया।
कोलकाता, 16 फरवरी पुलिस की कार्रवाई में पिछले सप्ताह घायल हुए डीवाईएफआई के कार्यकर्ता की मौत के खिलाफ कोलकाता में एसएफआई के कार्यालय के सामने सोमवार को एकत्रित हुए कुछ लोगों ने वहां तैनात एक पुलिस कर्मी पर कथित तौर पर हमला कर दिया।
पश्चिम बंगाल में 11 फरवरी को वाम मोर्चे और कांग्रेस द्वारा राज्य सचिवालय 'नबान्न’ की ओर कूच करने के दौरान पुलिस के साथ हिंसक झड़प में मैदूल इस्लाम मिद्दा घायल हो गए थे, जिनकी सोमवार को अस्पताल में मौत हो गई।
इसके बाद एसएफआई कार्यालय के बाहर तैनात पुलिसकर्मी के साथ बहस के बाद प्रदर्शनकारियों ने उन पर हमला कर दिया।
स्टूडेंट्स फेडरेशन ऑफ इंडिया (एसएफआई) और डेमोक्रेटिक यूथ फेडरेशन ऑफ इंडिया (डीवाईएफआई) माकपा की क्रमशः छात्र और युवा शाखा है।
पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि हमलावरों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
गौरतलब है कि 11 फरवरी को मार्च के दौरान मध्य कोलकाता के एस्पलेनेड इलाके में पुलिस और वाम दल के कार्यकर्ताओं के बीच उस समय झड़प हो गई थी, जब कुछ लोगों ने अवरोधक हटाकर नबन्ना की ओर बढ़ने की कोशिश की। ये लोग नौकरियों और राज्य में औद्योगीकरण की मांग कर रहे थे।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)