देश की खबरें | डीवाईएफआई सदस्यों ने फेसबुक पोस्ट को लेकर एक व्यक्ति की पिटाई की

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. इडुक्की जिले के करीमन्नूर इलाके में मार्क्‍सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) की युवा इकाई डेमोक्रेटिक यूथ फेडरेशन ऑफ इंडिया (डीवाईएफआई) के कुछ कथित सदस्यों ने एक फेसबुक पोस्ट को लेकर एक व्यक्ति की पिटाई की और उसका बायां पैर और हाथ तोड़ दिया।

इडुक्की (केरल), दो मार्च इडुक्की जिले के करीमन्नूर इलाके में मार्क्‍सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) की युवा इकाई डेमोक्रेटिक यूथ फेडरेशन ऑफ इंडिया (डीवाईएफआई) के कुछ कथित सदस्यों ने एक फेसबुक पोस्ट को लेकर एक व्यक्ति की पिटाई की और उसका बायां पैर और हाथ तोड़ दिया।

पार्टी की एक क्षेत्रीय समिति के सचिव के खिलाफ फेसबुक पर की गई कथित अपमानजनक पोस्ट को लेकर डीवाईएफआई के सदस्यों ने 51 वर्षीय एक व्यक्ति की पिटाई की।

पुलिस के मुताबिक घटना मंगलवार रात करीब साढ़े नौ बजे हुई और पीड़ित के अस्पताल में भर्ती होने के बाद ही पुलिस को सूचना दी गई।

अधिकारी ने कहा कि दो लोगों को बुधवार को गिरफ्तार किया गया और यह पता लगाने के लिए जांच की जा रही है कि क्या इस घटना में कोई और शामिल था क्योंकि पीड़ित व्यक्ति ने दावा किया है कि लगभग 20 लोगों के एक समूह ने उसे पीटा था।

व्यक्ति को पीटे जाने के बाद, माकपा क्षेत्रीय समिति के सचिव की ओर से एक शिकायत मिली थी, जिसमें उस व्यक्ति द्वारा उनके पिता के खिलाफ फेसबुक पर अपमानजनक टिप्पणी करने का आरोप लगाया गया था।

उन्होंने कहा कि फेसबुक पर टिप्पणियां अपमानजनक प्रकृति की थीं।

पीड़ित व्यक्ति के बेटे को डीवाईएफआई से हटाए जाने के बाद से ही दोनों पक्षों में रंजिश चल रही थी।

अधिकारी ने यह भी कहा कि पीड़ित व्यक्ति उस समय नशे में था और प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार उस व्यक्ति और हमलावरों के बीच कहासुनी हुई थी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Zimbabwe vs South Africa, T20 World Cup 2026 51st Match Live Score Update: दिल्ली में जिम्बाब्वे बनाम दक्षिण अफ्रीका के बीच खेला जा रहा है अहम मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Zimbabwe vs South Africa, T20 World Cup 2026 51st Match Live Score Update: दिल्ली में जिम्बाब्वे बनाम दक्षिण अफ्रीका के बीच खेला जा रहा है सुपर 8 मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Zimbabwe vs South Africa, T20 World Cup 2026 51st Match Live Toss And Scorecard: दिल्ली में जिम्बाब्वे के कप्तान सिकंदर रजा ने जीता टॉस, पहले बल्लेबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

India vs West Indies, T20 World Cup 2026 52nd Match Pitch Report: सुपर-8 के अहम मुकाबले में भारत के बल्लेबाज दिखाएंगे दम या वेस्टइंडीज के गेंदबाज करेंगे कमाल? यहां जानें पिच रिपोर्ट

\