डीडब्ल्यूसी ने पुलिस और इंस्टाग्राम को जारी किया नोटिस
एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि दिल्ली पुलिस ने इस मामले में जांच शुरू कर दी है।
नयी दिल्ली, चार मई दिल्ली महिला आयोग (डब्ल्यूसी) ने एक ग्रुप द्वारा ‘‘नाबालिग लड़कियों पर आपत्तिजनक पोस्ट के लिए’’ सोशल नेटवर्किंग साइट के इस्तेमाल पर पुलिस और इंस्टाग्राम को नोटिस जारी किया है।
एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि दिल्ली पुलिस ने इस मामले में जांच शुरू कर दी है।
महिला आयोग ने कहा कि उसने इंस्टाग्राम और दिल्ली पुलिस को एक ऑनलाइन ग्रुप ‘बोइज लॉकर रूम’ के संबंध में नोटिस जारी किया है, जिसका इस्तेमाल कुछ लोग नाबालिग लड़कियों की आपत्तिजनक तस्वीरें साझा करने में और दुष्कर्म जैसी गैरकानूनी हरकतों पर चर्चा के लिए कर रहे हैं।
पुलिस उपायुक्त (साइबर सेल) अनयेश रॉय ने कहा,‘‘हमें इस संबंध में अभी कोई शिकायत प्राप्त नहीं हुई है। लेकिन इस मामले में स्वत: संज्ञान लेते हुए हम संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर रहे हैं।’’
उन्होंने बताया कि दिल्ली पुलिस की साइबर शाखा इकाई ने इंस्टाग्राम को ग्रुप के सदस्यों और एडमिन के बारे में जानकारी देने को कहा है और अभी इस संबंध में जवाब आने का इंतजार है।
उन्होंने बताया कि मामले की जांच चल रही है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)
(The above story first appeared on LatestLY on May 04, 2020 11:13 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

