विदेश की खबरें | वीजा नहीं बढ़ाए जाने पर नीदरलैंड की पत्रकार ने रूस छोड़ा
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. हार्टोग नीदरलैंड की नागरिक हैं और हाल के वर्षों में नीदरलैंड की समाचार पत्रिका ‘डी ग्रोएन एम्स्टर्डैमर’ और ‘पोलिटिको यूरोप’ के लिए लिख रही थी।
हार्टोग नीदरलैंड की नागरिक हैं और हाल के वर्षों में नीदरलैंड की समाचार पत्रिका ‘डी ग्रोएन एम्स्टर्डैमर’ और ‘पोलिटिको यूरोप’ के लिए लिख रही थी।
‘ पोलिटिको’ ने बुधवार को खबर दी कि , वह पहली बार 2013 में मॉस्को गई थीं और उन्होंने ‘द मॉस्को टाइम्स’ की एक वेब संपादक और फिर प्रधान संपादक के रूप में काम किया।
हार्टोग ने ‘डी ग्रोएन एम्स्टर्डैमर’ में बुधवार को छपे लेख में कहा कि रूस के विदेश मंत्रालय ने उन्हें पिछले सोमवार को सूचित किया कि उनका वीजा नवीनीकृत नहीं किया जाएगा और उन्हें देश से जाने के लिए छह दिन का समय दिया गया है।
‘पोलिटिको’ के मुताबिक हार्टोग को बताया गया था कि निर्णय ‘‘संबंधित अधिकारियों’’ द्वारा लिया गया है , लेकिन उन्हें कोई अतिरिक्त जानकारी नहीं दी गई। उसके अनुसार, पत्रकार ने रूस छोड़ दिया है।
मंगलवार को, स्वीडन के सबसे बड़े अखबारों में से एक ‘डेगेन्स न्येथर’ ने कहा कि रूस में उसकी संवाददाता एना-लेना लॉरेन को बताया गया है कि उनके ‘प्रत्यय-पत्र’ को नवीनीकृत नहीं किया जाएगा। वह 2016 से मॉस्को में थी।
स्वीडिश समाचार एजेंसी ‘टीटी’ ने कहा कि रूसी विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव के बारे में कथित तौर पर झूठ लिखने के लिए स्वीडन में रूसी राजदूत की आलोचना का सामना करने के बाद लॉरेन ने कुछ वक्त पहले रूस छोड़ दिया था। हालांकि वह रूस वापस नहीं आई है।
लॉरेन ने लिखा, ‘‘मुझे यकीन से नहीं कह सकती कि मैं वापस जा पाऊंगी।’’ उन्होंने कहा कि उन्हें उम्मीद है कि अधिकारी अपना फैसला बदलेंगे।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)