चंडीगढ़, 25 अक्टूबर पंजाब और हरियाणा में दशहरे का उत्सव रविवार को फीका रहा और कोविड-19 महामारी को देखते हुए कोई बड़ा आयोजन नहीं हुआ।
दोनों राज्यों में मोहाली, होशियारपुर, फगवाड़ा, जालंधर, अमृतसर, अंबाला, यमुनानगर और पंचकूला समेत विभिन्न स्थानों पर सादे तरीके से पर्व मनाया गया।
यह भी पढ़े | प्रधानमंत्री मोदी यूपी के पीएम स्वनिधि लाभार्थियों से 27 अक्टूबर को करेंगे बात.
जिन स्थानों पर आयोजन हुए वहां कम संख्या में लोग एकत्रित हुए।
दोनों राज्यों में प्रतिवर्ष रावण, मेघनाद और कुंभकर्ण के पुतले दहन किये जाते हैं।
यह भी पढ़े | RBI गवर्नर शक्तिकांत दास कोरोना वायरस से संक्रमित, कहा- अब आइसोलेशन में रहकर करूंगा अपना काम.
इस साल आयोजकों ने छोटे पुतले बनाकर सादे तरीके से त्योहार मनाया।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)













QuickLY