देश की खबरें | दुर्जनपुर हत्याकांड: मुख्य आरोपी की निशानदेही पर घटना में इस्तेमाल की गई बंदूक बरामद

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. दुर्जनपुर हत्‍याकांड के मुख्‍य आरोपी की निशानदेही पर पुलिस ने हत्‍या में इस्तेमाल की गई बंदूक शुक्रवार को बरामद कर ली।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

बलिया (उप्र), 23 अक्‍टूबर दुर्जनपुर हत्‍याकांड के मुख्‍य आरोपी की निशानदेही पर पुलिस ने हत्‍या में इस्तेमाल की गई बंदूक शुक्रवार को बरामद कर ली।

पुलिस द्वारा जारी विज्ञप्ति के मुताबिक, दुर्जनपुर हत्याकांड के मुख्य आरोपी धीरेन्द्र सिंह ने पूछताछ में बताया कि गत 15 अक्टूबर को राशन की सरकारी दुकान के चयन के दौरान उसने अपनी लाइसेन्सी बंदूक से जय प्रकाश पाल उर्फ गामा पाल की गोली मार कर कथित रूप से हत्या कर दी थी।

यह भी पढ़े | Women Help Desk: यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश के 1,535 थानों में किया महिला हेल्प डेस्क का शुभारंभ.

विज्ञप्ति में बताया गया कि इसके बाद उसने उसी दिन बंदूक को एक पेड़ की जड़ के पास मिट्टी में खोद कर गाड़ दिया था।

विज्ञप्ति के अनुसार, धीरेंद्र प्रताप की निशानदेही पर पुलिस ने बंदूक बरामद कर ली।

यह भी पढ़े | Uttar Pradesh Rajya Sabha Election 2020: राज्यसभा के लिए यूपी में जोर आजमाईश शुरू, बीएसपी प्रत्याशी बिगाड़ सकता है गणित!.

पुलिस के अनुसार, बंदूक की बरामदगी के बाद मुकदमे में शस्त्र कानून की धारा 30 को भी जोड़ा गया है।

उल्लेखनीय है कि दुर्जनपुर ग्राम में जय प्रकाश पाल की हत्या के मामले में मुख्य अभियुक्त धीरेन्द्र प्रताप सिंह उर्फ डब्ल्यू सिंह को मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी रमेश कुशवाहा के आदेश के अनुसार 22 अक्टूबर को सुबह 10 बजे से 24 अक्टूबर को सुबह 10 बजे तक पुलिस हिरासत में रखा गया है। धीरेन्द्र ने पूछताछ के दौरान कहा कि जय प्रकाश पाल एवं दूसरे पक्ष के लोग उसके परिवार के बुजुर्गों एवं महिलाओं की पिटाई कर रहे थे, जिसके बाद उसने आत्मरक्षा में गोली चलाई।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

IPL 2026 Points Table With Net Run-Rate (NRR): राजस्थान रॉयल्स से जीतकर सातवें पायदान पर पहुंची दिल्ली कैपिटल्स, टॉप तीन पर इन टीमों का कब्जा, देखें अपडेट पॉइंट्स टेबल

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से दी करारी शिकस्त, केएल राहुल और अभिषेक पोरेल ने खेली ताबड़तोड़ अर्धशतकीय पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

CSK vs SRH, IPL 2026 63rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपरकिंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Central Railway: RPF ने चार महीने में 584 बच्चों और जरूरतमंद लोगों को परिवार से मिलाया, 25 यात्रियों की बचाई जान