विदेश की खबरें | यात्रा के दौरान येलेन ने अमेरिकी कंपनियों के साथ चीन के व्यवहार की आलोचना की

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. कारोबारियों के एक समूह के साथ बातचीत में येलेन ने बीजिंग को परेशान करने वाले प्रौद्योगिकी निर्यात पर अमेरिकी नियंत्रण का बचाव करते हुए कहा कि ये राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए आवश्यक हैं।

श्रीलंका के प्रधानमंत्री दिनेश गुणवर्धने

कारोबारियों के एक समूह के साथ बातचीत में येलेन ने बीजिंग को परेशान करने वाले प्रौद्योगिकी निर्यात पर अमेरिकी नियंत्रण का बचाव करते हुए कहा कि ये राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए आवश्यक हैं।

येलेन ने कहा, ‘‘चीन के साथ अमेरिका स्वस्थ आर्थिक प्रतिस्पर्धा चाहता है।’’

उन्होंने कहा, "मैं उन चिंताओं के बारे में बता रही हूं जो मैंने अमेरिकी व्यापार समुदाय से सुनी हैं - जिसमें चीन द्वारा अपने स्वामित्व वाले उद्यमों और घरेलू कंपनियों के लिए विस्तारित सब्सिडी जैसी गैर-बाजार सुविधाओं का उपयोग किए जाने और विदेशी कंपनियों के लिए बाजार पहुंच में बाधाएं खड़ी किए जाने जैसी चीजें शामिल हैं।"

वित्त विभाग के अनुसार, शुक्रवार को येलेन ने चीन के केंद्रीय बैंक के निवर्तमान गवर्नर यी गैंग और पूर्व वाइस-प्रीमियर लियू हे से मुलाकात की।

वह चीन के दूसरे नंबर के शीर्ष नेता एवं प्रीमियर ली क्विंग से भी मिलेंगी।

वित्त अधिकारियों ने पूर्व में कहा था कि येलेन चीनी राष्ट्रपति शी चिनफिंग से नहीं मिलेंगी। उन्होंने कहा कि बड़े विवादों पर कोई सफलता मिलने की उम्मीद नहीं है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Deepika Padukone To Shoot ‘Intense Action Sequence’: दूसरी प्रेग्नेंसी में भी नहीं थमी दीपिका पादुकोण की रफ्तार, ‘राका’ में करेंगी हाई-ऑक्टेन एक्शन सीक्वेंस की शूटिंग

Shubman Gill IPL Stats Against MI: आईपीएल इतिहास में मुंबई इंडियंस के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं शुभमन गिल का प्रदर्शन, जानिए उनके आंकड़ों पर एक नजर

एस जयशंकर ने दक्षिण कोरिया के राष्ट्रपति ली जे-म्युंग का किया स्वागत, बोले- पीएम नरेंद्र मोदी के साथ बातचीत से मजबूत होगी साझेदारी

PBKS vs LSG, IPL 2026 29th Match Scorecard: महाराजा यादविंद्र सिंह स्टेडियम में पंजाब किंग्स ने लखनऊ सुपर जायंट्स के सामने रखा 255 रनों का टारगेट, प्रियांश आर्य और कूपर कोनोली ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड