देश की खबरें | ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के दौरान पाक गोलाबारी में मारे गए अधिकारी की बेटी को नौकरी का आश्वासन पत्र मिला
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने सोमवार को राजौरी के पूर्व अतिरिक्त जिला विकास आयुक्त (एडीडीसी) राज कुमार थापा की बेटी को नौकरी का आश्वासन पत्र सौंपा। राज कुमार थापा की मई में ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के दौरान पाकिस्तानी गोलाबारी में मौत हो गई थी। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।
जम्मू, 28 जुलाई जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने सोमवार को राजौरी के पूर्व अतिरिक्त जिला विकास आयुक्त (एडीडीसी) राज कुमार थापा की बेटी को नौकरी का आश्वासन पत्र सौंपा। राज कुमार थापा की मई में ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के दौरान पाकिस्तानी गोलाबारी में मौत हो गई थी। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।
अधिकारी ने बताया कि सिन्हा ने राजभवन में मरीसा थापा की मां मीनाक्षी कुंदन थापा की मौजूदगी में उन्हें नौकरी का आश्वासन पत्र सौंपा।
नौकरी के आश्वासन पत्र के अनुसार, पूर्व अधिकारी की बेटी को पढ़ाई पूरी करने के बाद सहायक विधि अधिकारी नियुक्त किया जाएगा।
जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल ने थापा के परिवार के साथ अपनी एकजुटता व्यक्त की और प्रशासन की हर संभव सहायता प्रदान करने की प्रतिबद्धता दोहराई।
इस अवसर पर जम्मू के मंडलायुक्त रमेश कुमार भी उपस्थित थे।
थापा उन 28 लोगों में शामिल हैं, जो सात से 10 मई के बीच ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के दौरान जम्मू-कश्मीर में पाकिस्तान की ओर से की गई गोलाबारी और मिसाइल एवं ड्रोन हमलों में मारे गए थे।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Jul 28, 2025 07:24 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

