देश की खबरें | दुर्गा की मूर्ति, पंडाल जलकर खाक हुआ

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. पश्चिम बंगाल में कोलकाता के सॉल्ट लेक इलाके में स्थित दुर्गा पूजा पंडाल में बुधवार को आग गई जिसमें रखी देवी दुर्गा की मूर्ति और शामियाना जल कर खाक हो गए। घटना में कोई जख्मी नहीं हुआ है।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

कोलकाता, 28 अक्टूबर पश्चिम बंगाल में कोलकाता के सॉल्ट लेक इलाके में स्थित दुर्गा पूजा पंडाल में बुधवार को आग गई जिसमें रखी देवी दुर्गा की मूर्ति और शामियाना जल कर खाक हो गए। घटना में कोई जख्मी नहीं हुआ है।

आयोजकों ने बताया कि मूर्ति को शाम में विसर्जित किया जाना था।

यह भी पढ़े | Uttar Pradesh Rajya Sabha Election 2020: यूपी के राज्यसभा चुनाव से पहले बसपा में बगावत, BSP उम्मीदवार रामजी गौतम के पांच प्रस्तावकों ने वापस लिया प्रस्ताव-मीडिया रिपोर्ट.

अग्निशमन विभाग के सूत्रों ने बताया कि बुधवार तड़के आग लगने का पता चला। आग ने धीरे-धीरे पूरे पंडाल को अपनी चपेट में ले लिया। आग की वजह से पंडाल और उसमें रखी मूर्ति जल कर खाक हो गई।

अग्निशमन एवं आपात सेवा मंत्री सुजीत बोस ने बताया कि बिना जांच के आग का कारण बता पाना मुश्किल है।

यह भी पढ़े | NEET टॉप करने वाली आकांक्षा की पढ़ाई का पूरा खर्च उठाएगी योगी सरकार.

उन्होंने बताया, "मैंने आग लगने की घटना पर जांच के आदेश दिए हैं। फॉरेंसिक परीक्षण किया जाएगा।"

पूजा आयोजकों में से एक ने कहा कि सरकार के सभी दिशा-निर्देशों का पालन किया गया था और अग्निशमन विभाग से इजाजत भी ली गई थी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

T20 World Cup 2026 Semi Final Schedule: वेस्टइंडीज को हराकर सेमीफाइनल में भारत, 5 मार्च को वानखेड़े में इंग्लैंड से भिड़ंत; यहां देखें पूरा शेड्यूल

India vs West Indies, 52nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया को 5 विकेट से हराकर सेमीफाइनल में बनाई जगह, संजू सैमसन ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें IND बनाम WI मैच का स्कोरकार्ड

Australia Women vs India Women, 3rd ODI Match Video Highlights: होबार्ट में ऑस्ट्रेलिया ने टीम इंडिया को 185 रनों से रौंदा, सीरीज में 3-0 से किया क्लीन स्वीप; यहां देखें AUS W बनाम IND W मैच का वीडियो हाइलाइट्स

India vs West Indies, 52nd Match Scorecard: कोलकाता में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया के सामने रखा 196 रनों का टारगेट, रोवमैन पॉवेल और जेसन होल्डर ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

\