एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | असम में दुर्गा पूजा देखने गयीं लड़कियों से बलात्कार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. असम के गोवालपाडा जिले में दुर्गा पूजा उत्सव के दौरान तीन नाबालिग लड़कियों से उनके जान-पहचान के तीन व्यक्तियों ने कथित तौर पर बलात्कार किया। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी।

देश की खबरें | असम में दुर्गा पूजा देखने गयीं लड़कियों से बलात्कार
एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

गोवालपाडा (असम), 28 अक्टूबर असम के गोवालपाडा जिले में दुर्गा पूजा उत्सव के दौरान तीन नाबालिग लड़कियों से उनके जान-पहचान के तीन व्यक्तियों ने कथित तौर पर बलात्कार किया। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी।

गोवालपाडा के पुलिस अधीक्षक सुशांत बिस्व सरमा ने बताया कि 22 अक्टूबर को तीनों आरोपी लड़कियों को दुर्गा प्रतिमाएं दिखाने के बहाने बाहर ले गए थे और उन्होंने रात को रोंगजुली हाईस्कूल के खेल मैदान में उनके साथ दुष्कर्म किया। उन्होंने कहा कि तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है।

यह भी पढ़े | राजधानी दिल्ली में अभी नहीं खुलेंगे स्कूल, उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने कहा- कोरोना से बच्चों की सुरक्षा जरूरी.

सरमा ने कहा, ‘‘हमें कल एक शिकायत मिली और हमने रोंगजुली थाने में भारतीय दंड संहिता एवं पोक्सो कानून की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया।’’

उन्होंने कहा कि पुलिस ने दो आरोपियों को मंगलवार को जबकि तीसरे आरोपी को बुधवार को गिरफ्तार किया।

यह भी पढ़े | दिल्ली सरकार के काॅलेजों में बढ़ी 1330 सीटें, उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने कहा- यह पांच-छह नए काॅलेज खोलने के बराबर.

उन्होंने कहा, ‘‘हमारी जांच से पता चला कि आरोपी तीनों नाबालिग लड़कियों को जानते थे। वे लड़कियों को दुर्गा पूजा दिखाने के लिए उनके घरों से लेकर आये थे।’’

पुलिस अधिकारी ने कहा कि इस दावे की भी जांच की जा रही है कि आरोपियों ने इस कृत्य को अपने मोबाइल फोन में रिकार्ड किया था।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Oct 29, 2020 12:05 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).