एजेंसी न्यूज

खेल की खबरें | डरबन सुपर जाइंट्स ने जीत के साथ अभियान खत्म किया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. डरबन सुपर जाइंट्स ने एसए20 क्रिकेट टूर्नामेंट में अपने अभियान का अंत शनिवार को यहां जोबर्ग सुपर किंग्स के खिलाफ डकवर्थ लुईस पद्धति के तहत 11 रन की जीत के साथ किया।

खेल की खबरें | डरबन सुपर जाइंट्स ने जीत के साथ अभियान खत्म किया

जोहानिसबर्ग, दो फरवरी डरबन सुपर जाइंट्स ने एसए20 क्रिकेट टूर्नामेंट में अपने अभियान का अंत शनिवार को यहां जोबर्ग सुपर किंग्स के खिलाफ डकवर्थ लुईस पद्धति के तहत 11 रन की जीत के साथ किया।

इस हार के बाद जोबर्ग सुपर किंग्स की टीम अंक तालिका में चौथे स्थान पर रही और बुधवार को होने वाले एलिमिनेटर में तीसरे स्थान पर रहे सनराइजर्स ईस्टर्न केप से भिड़ेगी।

सुपर जाइंट्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए हेनरिक क्लासेन की 47 गेंद में छह छक्कों और तीन चौकों से नाबाद 76 रन की पारी की बदौलत चार विकेट पर 173 रन बनाए।

क्लासेन इसके साथ ही इस लीग में एक हजार रन पूरे करने वाले पहले बल्लेबाज भी बने। उन्होंने केन विलियमसन (22) के साथ 64 और वियान मुल्डर (नाबाद 30) के साथ 70 रन की अटूट साझेदारी भी की।

जोबर्ग सुपर किंग्स ने जब 3.1 ओवर में एक विकेट पर 31 रन बनाए थे तब बारिश आ गई और खेल दोबारा शुरू होने पर टीम को 16 ओवर में 147 रन का लक्ष्य मिला।

मेजबान टीम ने हालांकि नियमित अंतराल पर विकेट गंवाए और डोनोवन फरेरा (30 गेंद में 51 रन) के अर्धशतक के बावजूद टीम नौ विकेट पर 135 रन ही बना सकी।

नूर अहमद ने 25 रन देकर तीन जबकि ड्वेन प्रिटोरियस ने नौ रन देकर दो विकेट चटकाए।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Feb 02, 2025 11:32 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).