देश की खबरें | स्नातक पाठ्यक्रमों में दाखिले के लिये पंजीकरण की प्रक्रिया 15 जुलाई को शुरू कर सकता है डीयू

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. दिल्ली विश्वविद्यालय (डीयू) 15 जुलाई को स्नातक पाठ्यक्रमों में दाखिले के लिये पंजीकरण की प्रक्रिया शुरू कर सकता है। डीयू का अनुमान है कि तब तक सभी स्कूल बोर्ड परिणाम घोषित कर देंगे। विश्वविद्यालय के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

सीआईसीएसई 12वीं की बोर्ड

नयी दिल्ली, तीन जून दिल्ली विश्वविद्यालय (डीयू) 15 जुलाई को स्नातक पाठ्यक्रमों में दाखिले के लिये पंजीकरण की प्रक्रिया शुरू कर सकता है। डीयू का अनुमान है कि तब तक सभी स्कूल बोर्ड परिणाम घोषित कर देंगे। विश्वविद्यालय के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

कोरोना वायरस महामारी के मद्देनजर सीबीएसई और सीआईएससीई द्वारा 12वीं की बोर्ड परीक्षाएं रद्द किये जाने के बाद अधिकारियों ने कहा कि विश्वविद्यालय की दाखिला समिति और अकादमिक परिषद के साथ चर्चा कर स्नातक पाठ्यक्रमों में दाखिले की प्रक्रिया को अंतिम रूप दिया जाएगा।

दिल्ली विश्वविद्यालय के प्रवेश प्रमुख राजीव गुप्ता ने कहा, ''विश्वविद्यालय 15 जुलाई को पंजीकरण की प्रक्रिया शुरू कर सकता है। हमें उम्मीद है कि तब तक अधिकतर बोर्ड न केवल यह तय कर लेंगे कि उन्हें क्या करना है बल्कि वे अपने परिणाम भी घोषित कर देंगे।''

हर साल, विश्वविद्यालय के कॉलेज पाठ्यक्रमों के लिए कट-ऑफ घोषित करते हैं और मानदंडों को पूरा करने वाले छात्र संबंधित कॉलेजों में आवेदन करते हैं। केन्द्रीय विश्वविद्याल संयुक्त प्रवेश परीक्षा (सीयूसीईटी) पर भी शिक्षा मंत्रालय के फैसले का इंतजार है।

गुप्ता ने कहा, ''मंत्रालय जो कहेगा, हम उसका अनुसरण करेंगे। हम दिशा-निर्देशों की प्रतीक्षा कर रहे हैं।''

पिछले साल कोरोना वायरस महामारी की पहली लहर के चलते पूरी दाखिला प्रक्रिया ऑनलाइन हुई थी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

RSAW vs INDW, 1st T20I Match Live Toss And Scorecard: किंग्समीड स्टेडियम में दक्षिण अफ्रीका महिला के कप्तान लॉरा वोल्वार्ड्ट ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Scorecard: नरेंद्र मोदी स्टेडियम में कोलकाता नाइट राइडर्स ने गुजरात टाइटंस के सामने रखा 181 रनों का टारगेट, कैमरून ग्रीन ने खेली दमदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

RSAW vs INDW, 1st T20I Match Prediction: किंग्समीड में दक्षिण अफ्रीका महिला बनाम भारत महिला के बीच होगा रोमांचक मुकाबला, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

RSAW vs INDW, 1st T20I Match Pitch Report And Weather Update: किंग्समीड में दक्षिण अफ्रीका महिला बनाम भारत महिला मुकाबले में गेंदबाज दिखाएंगे दम या बल्लेबाज करेंगे रन की बारिश? यहां जानें पिच और मौसम का हाल