खेल की खबरें | डुप्लेसिस ने टेस्ट क्रिकेट से संन्यास लिया
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. दक्षिण अफ्रीका के पूर्व कप्तान फाफ डु प्लेसिस ने बुधवार को टेस्ट क्रिकेट से संन्यास लेने की घोषणा की और अब वह छोटे प्रारूपों विशेषकर टी20 के अपने करियर पर ध्यान देंगे।
जोहानिसबर्ग, 17 फरवरी दक्षिण अफ्रीका के पूर्व कप्तान फाफ डु प्लेसिस ने बुधवार को टेस्ट क्रिकेट से संन्यास लेने की घोषणा की और अब वह छोटे प्रारूपों विशेषकर टी20 के अपने करियर पर ध्यान देंगे।
इस 36 वर्षीय खिलाड़ी ने इंस्टाग्राम पर अपने पेज में बयान जारी करके यह घोषणा की।
डुप्लेसिस ने लिखा, ‘‘यह हम सभी के लिये मुश्किलों से लड़कर आगे बढ़ने वाला साल रहा। कभी अनिश्चितता भी रही लेकिन इससे कई पहलुओं को लेकर मेरी स्पष्ट राय बनी। मेरा दिल साफ है और यह नये अध्याय की शुरुआत करने के लिये सही समय है। ’’
उन्होंने कहा, ‘‘खेल के सभी प्रारूपों में देश का प्रतिनिधित्व करना सम्मान है लेकिन अब मेरे लिये टेस्ट क्रिकेट से संन्यास लेने का समय आ गया है। ’’
डुप्लेसिस ने कहा, ‘‘अगले दो साल आईसीसी टी20 विश्व कप होगा। इस वजह से मैं अपना ध्यान इस प्रारूप पर केंद्रित कर रहा हूं। ’’
डुप्लेसिस ने 69 टेस्ट मैच खेले जिनमें उन्होंने 40.02 की औसत से 4163 रन बनाये।
उन्होंने पिछले साल दक्षिण अफ्रीका के टेस्ट और टी20 कप्तान का पद छोड़ दिया है। उन्होंने 2016 में एबी डिविलियर्स से यह जिम्मा संभाला था।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Feb 17, 2021 11:31 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

