Uttar Pradesh: आगरा में डिवाइडर पर सो रहे तीन युवकों को डंपर ने कुचला, एक की मौत
आगरा में एक तेज रफ्तार डंपर ने डिवाइडर पर सो रहे तीन लोगों को मंगलवार को कुचल दिया. घटना में एक युवक की मौत हो गई जबकि दो घायल हो गए.
आगरा (उत्तर प्रदेश), 7 जुलाई : आगरा (Agra) में एक तेज रफ्तार डंपर ने डिवाइडर पर सो रहे तीन लोगों को मंगलवार को कुचल दिया. घटना में एक युवक की मौत हो गई जबकि दो घायल हो गए. पुलिस ने बताया कि घटना सोमवार देर रात थाना एत्माद्दौला क्षेत्र की है. देर रात तीनों युवक सड़क पर बनी डिवाइडर पर सो रहे थे, तभी मिट्टी लेकर आ रहा अनियंत्रित होकर डिवाइडर पर चढ़ गया.
उन्होंने बताया कि घटना में एक युवक की मौत हो गई है जबकि दो को घायल अवस्था में अस्पताल में भर्ती कराया गया है. यह भी पढ़ें : यदि जमीनी स्थिति अनुकूल रहती है तो उपचुनाव करा सकते हैं: महाराष्ट्र एसईसी ने न्यायालय से कहा
थाना एत्माद्दौला के पुलिस निरीक्षक देवेंद्र शंकर पांडेय ने मंगलवार को बताया कि पुलिस ने डंपर चालक और डंपर को पकड़ लिया है. चालक का नाम अतुल है. उन्होंने बताया कि पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है.
(The above story first appeared on LatestLY on Jul 07, 2021 12:20 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

