विदेश की खबरें | डल्ब्यूएचओ ने पश्चिमी प्रशांत क्षेत्र में कोविड-19 महामारी के प्रति अगाह किया
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. विश्व संगठन ने क्षेत्रीय सरकारों से आह्वान किया कि वे समुदायों के स्वास्थ्य की रक्षा के लिए व्यवहार के स्तर पर एहतियाती उपायों को प्रोत्साहित करें।
विश्व संगठन ने क्षेत्रीय सरकारों से आह्वान किया कि वे समुदायों के स्वास्थ्य की रक्षा के लिए व्यवहार के स्तर पर एहतियाती उपायों को प्रोत्साहित करें।
डब्ल्यूएचओ के पश्चिमी प्रशांत क्षेत्र के क्षेत्रीय निदेशक डॉ.तकेशी कसाई ने कहा, ‘‘यह वह चरण है जिसमें सरकारों को स्थायी रूप से संक्रमण के कई गुणा तक बढ़ने की चुनौती का सामना करना होगा।’’
उन्होंने कहा कि सरकारों को महामारी से निपटने के लिए शुरुआती निर्देशित प्रतिक्रिया नीति अपनाने, स्वास्थ्य सेवाओं को सुधारने और नयी परस्थितियों में सामान्य बन चुकी आदतों (मास्क पहनना, हाथ धोना) को स्वास्थ्य के लिए प्रोत्साहित करने की जरूरत है ताकि संक्रमण को फैलने से रोका जा सके।
कसाई ने कहा,‘‘इस तरह की पहल प्रभावी होगी और सामाजिक और आर्थिक स्तर पर असर न्यूनतम होगा।’’
यह भी पढ़े | ब्रिटेन में पाकिस्तान समर्थक व कश्मीरी समूहों के बीच हुई झड़प.
डब्ल्यूएचओ ने क्षेत्र के देशों - ऑस्ट्रेलिया, फिलीपीन और जापान सहित- को चेतावनी दी, जहां पर 40 साल से कम उम्र के लोग वायरस का शिकार हो रहे हैं।
कसाई ने कहा, ‘‘ बिना या हल्के लक्षण वाले कई लोगों को पता ही नहीं है कि वे संक्रमित हैं। इसका नतीजा होगा कि वे अनजाने में ही दूसरों को संक्रमित करेंगे।’’
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)