देश की खबरें | आंधी की गलत सूचना मिलने के कारण कार्यक्रम में एक घंटे की देरी से पहुंचा : गहलोत

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा है कि धूल भरी आंधी के कारण तंबू गिरने की ‘गलत सूचना’ की वजह से उनकी जमवारामगढ़ यात्रा में एक घंटे की देरी हुई।

जयपुर, 22 जून राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा है कि धूल भरी आंधी के कारण तंबू गिरने की ‘गलत सूचना’ की वजह से उनकी जमवारामगढ़ यात्रा में एक घंटे की देरी हुई।

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत भरतपुर से हेलीकॉप्टर से जमवारामगढ़ पहुंचे। बाद में उन्होंने महंगाई राहत शिविर का दौरा किया और जयपुर जिले के जमवारामगढ़ में एक जनसभा को संबोधित किया।

जमवारामगढ पहुचंने पर गहलोत को पता चला कि वहां ऐसा कुछ नहीं हुआ था और यह महज एक गलत सूचना थी।

मुख्यमंत्री ने शुक्रवार को सभा को संबोधित करते हुए कहा कि एक गलत सूचना के कारण वे जमवारामगढ़ में एक घंटे देरी से पहुंचे।

उन्होंने कहा, ‘‘उन्हें बताया गया कि वहां (जमवारामगढ में) धूल भरी आंधी आई थी, तंबू गिर गया। यह गलत सूचना दी गई... मैंने एक घंटे तक इंतजार किया।’’

उन्होंने कहा, ‘‘जब मैं यहां आया तो पता चला कि यहां लोग गर्मी में बैठे हैं, बहनें उमस से परेशान हो रही हैं। इससे मुझे परेशानी होती है।’’ उन्होंने कहा, ‘‘बिना किसी कारण के एक घंटा बर्बाद हो गया।’’

इसके बाद जयपुर विकास प्राधिकरण (जेडीए) में तैनात राजस्थान प्रशासनिक सेवा (आरएएस) अधिकारी अनिता कुमारी खटीक को निलंबित कर दिया गया। हालांकि कार्मिक विभाग की ओर से जारी आदेश में निलंबन का कारण नहीं बताया गया।

सूत्रों ने कहा कि वह जमवारामगढ़ में मुख्यमंत्री के महंगाई राहत शिविर की तैयारियों में शामिल थीं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

RCB vs MI, IPL 2026 54th Match Stats And Preview: रायपुर में आज होगा रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम मुंबई इंडियंस के बीच हाईवोल्टेज मुकाबला, मैच में बन सकते हैं ये बड़े रिकॉर्ड्स

PBKS vs DC, IPL 2026 55th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 55वें मुकाबले में पंजाब किंग्स को हराकर जीत की पटरी पर लौटना चाहेगी दिल्ली कैपिटल्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

RCB vs MI, IPL 2026 54th Match Toss Winner Prediction: शहीद वीर नारायण सिंह इंटरनेशनल स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम मुंबई इंडियंस के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती हैं बाजी

CSK vs LSG, IPL 2026 53rd Match Scorecard: एमए चिदंबरम स्टेडियम में लखनऊ सुपर जायंट्स ने चेन्नई सुपरकिंग्स के सामने रखा 204 रनों का टारगेट, जोश इंग्लिस ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड