एजेंसी न्यूज

जरुरी जानकारी | विदेशी बाजारों में गिरावट से अधिकांश तेल-तिलहनों के भाव टूटे

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. विदेशी बाजारों में गिरावट के रुख के बीच दिल्ली तेल-तिलहन बाजार में बृहस्पतिवार को सरसों तेल, सीपीओ एवं पामोलीन तेल, सोयाबीन डीगम तेल में गिरावट आई, जबकि मांग बढ़ने के कारण मूंगफली तेल-तिलहन के भाव मजबूत बंद हुए। अन्य तेल-तिलहनों की कीमतें स्थिर रहीं।

जरुरी जानकारी | विदेशी बाजारों में गिरावट से अधिकांश तेल-तिलहनों के भाव टूटे

नयी दिल्ली, 10 मार्च विदेशी बाजारों में गिरावट के रुख के बीच दिल्ली तेल-तिलहन बाजार में बृहस्पतिवार को सरसों तेल, सीपीओ एवं पामोलीन तेल, सोयाबीन डीगम तेल में गिरावट आई, जबकि मांग बढ़ने के कारण मूंगफली तेल-तिलहन के भाव मजबूत बंद हुए। अन्य तेल-तिलहनों की कीमतें स्थिर रहीं।

बाजार सूत्रों ने बताया कि मलेशिया एक्सचेंज और शिकॉगो एक्सचेंज में गिरावट का रुख होने से स्थानीय तेल-तिलहन की कीमतें प्रभावित हुईं। वहीं रूस और यूक्रेन के बीच तनाव के कारण आपूर्ति प्रभावित होने से सूरजमुखी तेल की किल्लत पैदा हुई जिसकी पूर्ति मूंगफली से की जा रही है। अन्य तेलों के मुकाबले मूंगफली तेल जो पहले 25-30 रुपये प्रति किलो महंगा हुआ करता था, वह बाकी तेलों से फिलहाल सस्ता चल रहा है। मूंगफली तेल-तिलहन की चौतरफा मांग है।

मलेशिया एक्सचेंज में कमजोरी का रुख होने की वजह से सीपीओ और पामोलीन तेल कीमतों में भी गिरावट आई। दूसरी ओर शिकॉगो एक्सचेंज में गिरावट के कारण आयातित तेल सोयाबीन डीगम भी गिरावट के साथ बंद हुए। दूसरी ओर प्लांट वालों की मांग निकलने और आपूर्ति कम होने से सोयाबीन तिलहन के भाव में सुधार देखने को मिला। किसान नीचे भाव में सोयाबीन की बिक्री से बच रहे हैं।

आयातित खाद्य तेलों की कमी को सरसों के जरिये पूरा किया जा रहा है। मंडियों में जितनी आवक है उतनी ही मांग निकल रही है। सरसों दाने की मांग होने से इसके तिलहन के भाव पूर्वस्तर पर बने रहे जबकि कल रात शिकॉगो एक्सचेंज में 2.5 प्रतिशत की गिरावट आने से सरसों तेल कीमतों में गिरावट आई।

सूत्रों ने कहा कि सरकार को घरेलू स्तर पर तिलहन उत्पादन बढ़ाने पर जोर देना होगा, वही देश को आत्मनिर्भरता की राह पर ले जायेगा।

बाजार में थोक भाव इस प्रकार रहे- (भाव- रुपये प्रति क्विंटल)

सरसों तिलहन - 7,675-7,700 (42 प्रतिशत कंडीशन का भाव) रुपये।

मूंगफली - 6,825 - 6,920 रुपये।

मूंगफली तेल मिल डिलिवरी (गुजरात) - 16,000 रुपये।

मूंगफली साल्वेंट रिफाइंड तेल 2,640 - 2,830 रुपये प्रति टिन।

सरसों तेल दादरी- 16,000 रुपये प्रति क्विंटल।

सरसों पक्की घानी- 2,295-2,370 रुपये प्रति टिन।

सरसों कच्ची घानी- 2,515-2,320 रुपये प्रति टिन।

तिल तेल मिल डिलिवरी - 17,000-18,500 रुपये।

सोयाबीन तेल मिल डिलिवरी दिल्ली- 17,200 रुपये।

सोयाबीन मिल डिलिवरी इंदौर- 16,850 रुपये।

सोयाबीन तेल डीगम, कांडला- 15,800।

सीपीओ एक्स-कांडला- 14,900 रुपये।

बिनौला मिल डिलिवरी (हरियाणा)- 15,300 रुपये।

पामोलिन आरबीडी, दिल्ली- 16,750 रुपये।

पामोलिन एक्स- कांडला- 15,500 रुपये (बिना जीएसटी के)।

सोयाबीन दाना - 7800-7850 रुपये।

सोयाबीन लूज 7,500-7,600 रुपये।

मक्का खल (सरिस्का) 4,000 रुपये।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Mar 10, 2022 09:53 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).