जरुरी जानकारी | सीडीएसएल से जुड़ी समस्या के चलते निवेशकों को शेयर बेचने में हुई दिक्कत

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. जेरोधा और पेटीएम मनी सहित कई ब्रोकरेज हाउस के निवेशकों को सोमवार सुबह सेंट्रल डिपॉजिटरी सर्विसेज (इंडिया) लिमिटेड (सीडीएसएल) से जुड़ी ‘‘एक समस्या’’ के कारण शेयर बेचते समय कुछ कठिनाई का सामना करना पड़ा।

नयी दिल्ली, 18 अक्टूबर जेरोधा और पेटीएम मनी सहित कई ब्रोकरेज हाउस के निवेशकों को सोमवार सुबह सेंट्रल डिपॉजिटरी सर्विसेज (इंडिया) लिमिटेड (सीडीएसएल) से जुड़ी ‘‘एक समस्या’’ के कारण शेयर बेचते समय कुछ कठिनाई का सामना करना पड़ा।

सीडीएसएल ने दोपहर तक समस्या को सुलझा लिया।

कई निवेशकों ने ट्विटर पर लिखा कि उन्हें शेयर बेचने में दिक्कत हो रही है। इसके अलावा, ऑनलाइन ब्रोकरेज हाउस जेरोधा, पेटीएम मनी ने भी निवेशकों को सचेत किया कि शेयर बेचने में कुछ समस्या हो सकती है।

जेरोधा ने ट्वीट किया, ‘‘सीडीएसएल से जुड़ी एक समस्या की वजह से आपको अपने शेयरों की बिक्री के क्रियान्वयन में कुछ परेशानी आ सकती है। हम सीडीएसएल के साथ संपर्क में हैं और इस मुद्दे को जल्द से जल्द हल कर लिया जाएगा।’’

जेरोधा ने एक अन्य ट्वीट में कहा कि यदि आप अपने शेयर काइट पर बेचना चाहते हैं, तो सीडीएसएल की मंजूरी को छोड़ सकते हैं।

एक अलग ट्वीट में, पेटीएम मनी ने कहा कि सीडीएसएल की वेबसाइट पर कुछ समस्या के कारण निवेशकों को हमारे प्लेटफॉर्म पर बिक्री करने में चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है।

पेटीएम मनी केयर ने ट्विटर पर निवेशकों को जवाब दिया, ‘‘हम आपको सूचित करना चाहते हैं कि आज सुबह सीडीएसएल के साथ एक समस्या थी और सभी ब्रोकरों ने इसका सामना किया। इसे दोपहर में हल कर दिया गया और अब आप हमारे ऐप पर ट्रेडिंग कर सकते हैं।’’

इसके साथ ही ग्रो के उपयोगकर्ताओं को भी चुनौतियों का सामना करना पड़ा।

ग्रो ने ट्विटर पर निवेशकों को जवाब देते हुए कहा, ‘‘सभी ट्रेडिंग प्लेटफॉर्म पर सीडीएसएल टीपीआईएन अनुमोदन से जुड़ी एक समस्या चल रही है। हम इस मुद्दे को प्राथमिकता के आधार पर हल करने के लिए सीडीएसएल के साथ लगातार संपर्क में हैं।’’

बाद में जेरोधा और पेटीएम ने बताया कि सीडीएसएल ने अपनी वेबसाइट पर समस्या को हल कर लिया है और बिक्री अनुमोदन सामान्य रूप से हो रहा है। हालांकि, सीडीएसएल ने इस मुद्दे पर कोई टिप्पणी नहीं की।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Amroha News: यूपी के अमरोहा में शादी में बवाल, बिरयानी के लेग पीस को लेकर भिड़े बाराती, चलीं कुर्सियां और लात-घूंसे; देखें VIDEO

MI vs KKR, TATA IPL 2026 2nd Match Stats And Preview: कोलकाता नाइट राइडर्स को हराकर टूर्नामेंट में जीत के साथ आगाज करना चाहेगी मुंबई इंडियंस, आज के मैच में बन सकते हैं ये अनोखे रिकॉर्ड

Lahore Qalandars vs Karachi Kings 6th T20 Match Pitch Report And Weather Update: लाहौर में लाहौर कलंदर्स और कराची किंग्स मुकाबले में मौसम बनेगा अहम फैक्टर या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें पिच रिपोर्ट और मौसम का हाल

MI vs KKR T20 Stats In IPL: आईपीएल इतिहास में एक दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं मुंबई इंडियंस बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आकंड़ें