एजेंसी न्यूज

खेल की खबरें | ओ राउरकी के खतरनाक स्पैल से भारत ने लंच तक छह विकेट 34 रन पर गंवाये

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. विलियम ओ राउरकी की अगुवाई में न्यूजीलैंड के तेज गेंदबाजों ने कहर बरपाते हुए स्पैल डालकर वर्षाबाधित पहले क्रिकेट टेस्ट के दूसरे दिन पहले सत्र में भारत के छह विकेट 34 रन पर निकाल दिये ।

खेल की खबरें | ओ राउरकी के खतरनाक स्पैल से भारत ने लंच तक छह विकेट 34 रन पर गंवाये

बेंगलुरू, 17 अक्टूबर विलियम ओ राउरकी की अगुवाई में न्यूजीलैंड के तेज गेंदबाजों ने कहर बरपाते हुए स्पैल डालकर वर्षाबाधित पहले क्रिकेट टेस्ट के दूसरे दिन पहले सत्र में भारत के छह विकेट 34 रन पर निकाल दिये ।

ऋषभ पंत 15 रन बनाकर खेल रहे हैं जबकि रविंद्र जडेजा (0) लंच से ठीक पहले आउट हुए । पहले दिन का खेल बारिश के कारण रद्द हो गया था ।

बारिश रूकने के बाद खेल बहाल हुआ तो रोहित शर्मा ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी का फैसला किया लेकिन कप्तान समेत भारत का कोई बल्लेबाज सहज नजर नहीं आया ।

रोहित आउट होने वाले पहले बल्लेबाज रहे जो 15 गेंद में दो रन बनाकर पवेलियन लौटे । टिम साउदी की सीम लेती गेंद पर वह चूके और गेंद सीधी स्टम्प पर जा लगी ।

मैट हेनरी ने सलामी बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल को काफी परेशान किया । वहीं तीसरे नंबर पर उतरे विराट कोहली नौ गेंद खेलकर खाता भी नहीं खोल पाये ।

न्यूजीलैंड के कप्तान टॉम लाथम ने ओ राउरकी को गेंद सौंपी और उन्होंने तुरंत कोहली का कीमती विकेट लिया । कोहली ने उछाल लेती गेंद को खेलना चाहता लेकिन उसकी लैंग्थ पकड़ नहीं पाये और उनके दस्तानों से टकराकर गेंद लेग गली में ग्लेन फिलिप्स के हाथ में गई ।

शुभमन गिल के चोटिल होने के कारण अंतिम एकादश में जगह पाने वाले सरफराज खान घरेलू क्रिकेट वाला फॉर्म दोहरा नहीं सके । वह तीसरी ही गेंद पर हेनरी को मिड आफ पर खेलने के प्रयास में डेवोन कोंवे को कैच दे बैठे ।

इस समय भारत का स्कोर तीन विकेट पर 10 रन था । इस बीच 10 . 27 से 11.05 के बीच बारिश के कारण खेल फिर रूक गया । खेल बहाल होने पर 12वें ओवर की पांचवीं गेंद पर पंत ने पारी का पहला चौका लगाया । उन्हें सात के स्कोर पर ओ राउरकी की गेंद पर विकेटकीपर टॉम ब्लंडेल ने जीवनदान दिया था ।

जायसवाल (13) को ओ राउरकी ने ऐजाज पटेल के हाथों प्वाइंट पर लपकवाया । केएल राहुल (0) इसी गेंदबाज की गेंद पर टिम ब्लंडेल को कैच दे बैठे । रविंद्र जडेजा को हेनरी ने आउट किया ।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Oct 17, 2024 12:52 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).