देश की खबरें | अधिसूचना जारी नहीं होने के चलते मास्क न पहनने वालों पर 500 रुपये का ही जुर्माना लगा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने मास्क न पहनने वालों पर जुर्माने की राशि बढ़ाकर 2,000 रुपये करने की घोषणा की है, लेकिन अधिकरियों ने अधिसूचना जारी नहीं होने का हवाला देकर शुक्रवार को भी 500 रुपये के हिसाब से ही जुर्माना वसूलना जारी रखा।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

नयी दिल्ली, 20 नवंबर दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने मास्क न पहनने वालों पर जुर्माने की राशि बढ़ाकर 2,000 रुपये करने की घोषणा की है, लेकिन अधिकरियों ने अधिसूचना जारी नहीं होने का हवाला देकर शुक्रवार को भी 500 रुपये के हिसाब से ही जुर्माना वसूलना जारी रखा।

अधिकारियों ने कहा कि जुर्माने की राशि 500 से बढ़ाकर 2,000 रुपये करने की घोषणा कर दी गई है, लेकिन जब तक सरकार की ओर से उचित अधिसूचना जारी नहीं कर दी जाती, तब तक इस फैसले को कानूनी रूप से लागू नहीं किया जा सकता।

यह भी पढ़े | हांगकांग एयरपोर्ट ने पांचवीं बार Air India के यात्रियों को COVID-19 पॉजिटिव पाए जानें के बाद लगाई रोक.

केजरीवाल ने दिल्ली में कोरोना वायरस मामलों में तेज वृद्धि के चलते बृहस्पतिवार को यह घोषणा की थी।

पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा, ''हमें अब तक इस संबंध में लिखित अधिसूचना नहीं मिली है, लिहाजा हम मास्क न पहनने वालों पर 500 रुपये का ही जुर्माना लगा रहे हैं।''

यह भी पढ़े | Uttar Pradesh: आगरा में महिला डॉक्टर की घर में घुसकर हत्या, पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी.

दिल्ली पुलिस द्वारा साझा किये गए आंकड़ों में बताया गया है कि शुक्रवार शाम चार बजे तक कोविड-19 दिशा-निर्देशों के उल्लंघन के संबंध में 2,507 चालान काटे गए हैं। पुलिस अधिकारियों ने कहा कि शुक्रवार को मास्क न पहनने वालों के 2,000 से अधिक चालन काटे गए।

दिल्ली सरकार के स्वास्थ्य विभाग द्वारा शुक्रवार शाम को सार्वजनिक स्थलों पर मास्क नहीं लगाने, थूकने और सार्वजनिक स्थानों पर तंबाकू के सेवन, कोविड-19 संबंधी पृथकवास के नियमों के उल्लंघन और सामाजिक दूरी के नियमों का पालन नहीं करने पर 2000 रुपये का जुर्माना लगाए जाने संबंधी अधिसूचना जारी की।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

LSG vs KKR, IPL 2026 38th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा लखनऊ सुपर जायंट्स बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच रोमांचक मुकाबला. इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

RR vs SRH, IPL 2026 36th Match Scorecard: जयपुर में सनराइजर्स हैदराबाद ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से रौंदा, ईशान किशन और अभिषेक शर्मा ने जड़ा ताबड़तोड़ अर्धशतक; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

LSG vs KKR, IPL 2026 38th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 38वें मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स को हराकर जीत की राह पर लौटना चाहेगी लखनऊ सुपर जायंट्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

CSK vs GT, IPL 2026 37th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपर किंग्स बनाम गुजरात टाइटंस के बीच रोमांचक मुकाबला. इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी