देश की खबरें | पंजाब में बदमाशों के खौफ से दूसरे राज्यों में होगा उद्योगपतियों का पलायन : सुखबीर

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. शिरोमणि अकाली दल (शिअद) के अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल ने सोमवार को पंजाब में कानून-व्यवस्था की स्थिति को लेकर प्रदेश की आम आदमी पार्टी (आप) सरकार की आलोचना की और आरोप लगाया कि बदमाशों द्वारा उद्योगपतियों को निशाना बनाए जाने से उनका उत्तर प्रदेश समेत दूसरे राज्यों में पलायन बढ़ेगा।

लुधियाना (पंजाब), 20 नवंबर शिरोमणि अकाली दल (शिअद) के अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल ने सोमवार को पंजाब में कानून-व्यवस्था की स्थिति को लेकर प्रदेश की आम आदमी पार्टी (आप) सरकार की आलोचना की और आरोप लगाया कि बदमाशों द्वारा उद्योगपतियों को निशाना बनाए जाने से उनका उत्तर प्रदेश समेत दूसरे राज्यों में पलायन बढ़ेगा।

बादल ने लुधियाना के व्यवसायी संभव जैन से मुलाकात की, जिन्हें शुक्रवार रात उनकी फैक्टरी के पास फिरौती के लिए अपहरण के बाद गोली मार दी गई थी।

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की पंजाब इकाई के अध्यक्ष सुनील जाखड़ ने भी रविवार को जैन के स्वास्थ्य के बारे में जानकारी ली थी।

बादल ने कहा कि उन्होंने उद्योग जगत के प्रमुख सदस्यों से भी बातचीत की जिन्होंने उन्हें बताया कि वे इतना असुरक्षित महसूस कर रहे हैं कि वे अपने प्रतिष्ठानों की चाबियां मुख्यमंत्री भगवंत मान को सौंपने के लिए तैयार हैं।

उन्होंने कहा, ‘‘हालांकि एक साल से अधिक समय हो गया है जब उद्योगपतियों और व्यापारियों को गैंगस्टर से रंगदारी के लिए फोन आ रहे हैं और यहां तक कि उनकी हत्या भी की जा रही है, लेकिन मुख्यमंत्री उन गैंगस्टर के खिलाफ प्रभावी कदम उठाने में विफल रहे हैं जो जेल से भी अपनी नापाक गतिविधियों में शामिल रहते हैं।’’

बादल ने कहा कि पंजाब में कानून एवं व्यवस्था की स्थिति में गिरावट ने राज्य के उद्योगपतियों को उत्तर प्रदेश और अन्य राज्यों में निवेश करने के लिए मजबूर किया है।

उन्होंने कहा कि इसके परिणामस्वरूप पंजाब के औद्योगिक क्षेत्र को झटका लगने के अलावा बेरोजगारी में वृद्धि होगी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now