Jharkhand School Closed: भीषण गर्मी के कारण झारखंड में सभी स्कूल 15 जून तक बंद रहेंगे
झारखंड सरकार ने मंगलवार को राज्य में भीषण गर्मी की स्थिति को देखते हुए सभी स्कूल 15 जून तक बंद करने की घोषणा की.
रांची, 12 जून : झारखंड सरकार ने मंगलवार को राज्य में भीषण गर्मी की स्थिति को देखते हुए सभी स्कूल 15 जून तक बंद करने की घोषणा की.
झारखंड के अधिकांश हिस्सों में मंगलवार को तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से ऊपर रहा, जबकि पलामू क्षेत्र में पारा 45 डिग्री सेल्सियस से अधिक रहा. यह भी पढ़ें : नोएडा में निजी कंपनी के दो कर्मचारियों ने 38 लाख रुपये की लूट को अंजाम दिया
स्कूली शिक्षा और साक्षरता विभाग द्वारा जारी एक आदेश में कहा गया है, ‘‘राज्य में भीषण गर्मी और लू की स्थिति के मद्देनजर, राज्य में संचालित सभी श्रेणियों के सरकारी, गैर-सरकारी, सहायता प्राप्त/गैर-सहायता प्राप्त और सभी निजी स्कूल 12 जून से 15 जून तक बंद रहेंगे.’’
Tags
संबंधित खबरें
Holi 2026 Holidays: होली 2026 क्या 3 या 4 मार्च को बंद रहेंगे स्कूल? जानिए आपके राज्य में छुट्टियों का पूरा विवरण
Bharat Bandh Today: ट्रेड यूनियन और किसान संगठनों की देशव्यापी हड़ताल से जनजीवन प्रभावित होने के आसार, जानें आपके राज्य में स्कूल-कॉलेज और बैंक क्या खुला, क्या बंद
दुबई में फंसे झारखंड के 14 मजदूरों की हालत खराब, सैलरी नहीं मिलने से भूख से परेशान; वतन वापसी के लिए VIDEO भेज सरकार से लगाईं मदद की गुहार
राजस्थान स्कूल अवकाश: कड़ाके की ठंड के बीच हनुमानगढ़ जिले में स्कूलों की छुट्टियां 17 जनवरी तक बढ़ीं, शीतलहर को लेकर प्रशासन का फैसला
\