देश की खबरें | उज्जैन में घरेलू कलह के चलते तीन लोगों ने जहर खाया, दो की मौत, एक अस्पताल में भर्ती

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. मध्य प्रदेश के उज्जैन में जहरीला पदार्थ खाने से दो लोगों की मौत हो गई और एक अन्य अस्पताल में भर्ती है। एक पुलिस अधिकारी ने शनिवार को यह जानकारी दी।

उज्जैन, 25 जनवरी मध्य प्रदेश के उज्जैन में जहरीला पदार्थ खाने से दो लोगों की मौत हो गई और एक अन्य अस्पताल में भर्ती है। एक पुलिस अधिकारी ने शनिवार को यह जानकारी दी।

पुलिस अधीक्षक सुमित अग्रवाल ने बताया कि उन्हेल थाना क्षेत्र के सरवाना निवासी अरुण सूर्यवंशी, उसके रिश्तेदार बंटी और भतीजे रामप्रसाद ने शुक्रवार को चिमनगंज में एक पुल के नीचे हुई जहर खाने की इस घटना का वीडियो भी बनाया और इसे इंस्टाग्राम पर साझा कर दिया।

अग्रवाल ने कहा, ‘‘जहर खाने के बाद ये लोग घर चले गए, जहां से उन्हें अस्पताल ले जाया गया। सूर्यवंशी और प्रसाद की मौत हो गई। बंटी अस्पताल में भर्ती है और इलाज हो रहा है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘वीडियो में तीनों ने दावा किया कि वे किसी प्रेम प्रसंग के कारण जहर खा रहे हैं। हमें जानकारी मिली है कि सूर्यवंशी करीब तीन महीने पहले एक लड़की के साथ कहीं चला था और उसे गिरफ्तार किया गया था। वह इस मामले में शुक्रवार को अदालत में पेश हुआ था।’’

सूर्यवंशी की पत्नी तारा ने बताया कि उसका पति अदालत से घर आया और फिर बाहर जाकर जहर खा लिया।

तारा ने यह भी कहा कि उसके पति का प्रेम संबंध से जुड़ा एक मुद्दा था, लेकिन उसने विस्तार से नहीं बताया।

सूर्यवंशी के भाई विनोद ने दावा किया कि सूर्यवंशी और प्रसाद अपनी पत्नियों से परेशान थे और उज्जैन में रह रहे थे। बंटी अविवाहित था।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Bihar Train Fire Video: बिहार में सासाराम रेलवे स्टेशन पर खड़ी पैसेंजर ट्रेन में लगी भीषण आग, एक बोगी जलकर राख, यात्रियों ने किसी तरह ट्रेन से कूदकर बचाई जान

IPL 2026 Points Table With Net Run-Rate (NRR): राजस्थान रॉयल्स से जीतकर सातवें पायदान पर पहुंची दिल्ली कैपिटल्स, टॉप तीन पर इन टीमों का कब्जा, देखें अपडेट पॉइंट्स टेबल

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से दी करारी शिकस्त, केएल राहुल और अभिषेक पोरेल ने खेली ताबड़तोड़ अर्धशतकीय पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

CSK vs SRH, IPL 2026 63rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपरकिंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी