देश की खबरें | पीलीभीत में घरेलू विवाद के चलते सभासद की दो बेटियों ने जहर खाकर खुदकुशी की

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. ऐसा बताया जा रहा है कि युवतियों ने किसी घरेलू विवाद से परेशान होकर यह कदम उठाया।

ऐसा बताया जा रहा है कि युवतियों ने किसी घरेलू विवाद से परेशान होकर यह कदम उठाया।

पूरनपुर के पुलिस क्षेत्राधिकारी (सीओ) आलोक सिंह ने पत्रकारों को बताया कि दो युवतियों (बहनों) की जहरीला पदार्थ खाने से रविवार देर शाम जिला चिकित्सालय में मौत हो गयी।

उन्होंने कहा कि दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

पूरनपुर कोतवाली पुलिस के अनुसार, थाना क्षेत्र के अंतर्गत पूरनपुर नगर के गणेशगंज पूर्वी मोहल्ले के निवासी एवं नगर पालिका सभासद आसिम रजा उर्फ बबलू के बड़े भाई आरिफ की लगभग 15 बर्ष पूर्व मौत हो गई थी और आसिम की पत्नी को संदेह था कि वह अपने भाई के बच्चों की चोरी-छिपे मदद करते हैं।

पुलिस ने बताया कि इसी बात को लेकर पति-पत्नी में अक्सर विवाद होता है और दोनों के बीच रविवार को भी झगड़ा हुआ था।

उसने बताया कि इस झगड़े से परेशान होकर आसिम की बेटियों कशिश (20) और मुन्नी (18) ने जहर खा लिया। दोनों बहनों की जिला अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई। दंपति की दो अन्य बेटियां हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now