जरुरी जानकारी | विदेशी कोष की सतत निकासी से शुरुआती कारोबार में घेरलू बाजारों में गिरावट, बाद में संभले
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. वैश्विक बाजारों के कमजोर रुख और विदेशी कोषों की सतत निकासी से स्थानीय शेयर बाजार बुधवार को गिरावट के रुख के साथ खुले।
मुंबई, छह सितंबर वैश्विक बाजारों के कमजोर रुख और विदेशी कोषों की सतत निकासी से स्थानीय शेयर बाजार बुधवार को गिरावट के रुख के साथ खुले।
बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 45.66 अंक गिरकर 65,734.60 पर आ गया। एनएसई निफ्टी 12.75 अंक के नुकसान से 19,562.15 अंक पर कारोबार कर रहा था।
हालांकि, बाद में इनमें तेजी आई और सेंसेक्स 45.98 अंकों की बढ़त के साथ 65,826.24 पर और निफ्टी 16.15 अंकों की बढ़त के साथ 19,591.05 पर कारोबार कर रहा था।
सेंसेक्स में इंडसइंड बैंक, टाटा स्टील, जेएसडब्ल्यू स्टील, टाटा मोटर्स, एशियन पेंट्स और मारुति के शेयर नुकसान में थे।
वहीं भारती एयरटेल, अल्ट्राटेक सीमेंट, एचडीएफसी बैंक, आईटीसी और रिलायंस इंडस्ट्रीज के शेयर लाभ में थे।
अन्य एशियाई बाजारों में जापान का निक्की, चीन का शंघाई कम्पोजिट और हांगकांग का हैंगसेंग नुकसान में थे। वहीं दक्षिण कोरिया का कॉस्पी लाभ में था। अमेरिकी बाजार मंगलवार को नकारात्मक रुख के साथ बंद हुए थे।
वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड 0.07 प्रतिशत की बढ़त के साथ 90.10 डॉलर प्रति बैरल के भाव पर था।
विदेशी संस्थागत निवेशकों ने मंगलवार को 1,725.11 करोड़ रुपये मूल्य के शेयर बेचे।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Sep 06, 2023 10:40 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

