एजेंसी न्यूज

खेल की खबरें | डकेट शतक से चूके लेकिन पोप सैकड़े के करीब, इंग्लैंड के चाय तक तीन विकेट पर 194 रन

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. द ओवल में चाय तक इंग्लैंड का स्कोर तीन विकेट पर 194 रन था। कप्तान बेन स्टोक्स की जगह टीम की अगुआई कर रहे पोप नाबाद 84 रन बनाकर मौजूद थे जबकि हैरी ब्रुक ने अभी खाता नहीं खोला था।

खेल की खबरें | डकेट शतक से चूके लेकिन पोप सैकड़े के करीब, इंग्लैंड के चाय तक तीन विकेट पर 194 रन

द ओवल में चाय तक इंग्लैंड का स्कोर तीन विकेट पर 194 रन था। कप्तान बेन स्टोक्स की जगह टीम की अगुआई कर रहे पोप नाबाद 84 रन बनाकर मौजूद थे जबकि हैरी ब्रुक ने अभी खाता नहीं खोला था।

डकेट ने 86 रन की मनोरंजक पारी खेली जिसमें नौ चौके और दो छक्के जड़े थे। पर मिलन रत्नायके की गेंद पर ऊंचा शॉट खेलने के प्रयास में विकेटकीपर दिनेश चांदीमल को कैच देकर आउट हो गये।

इंग्लैंड ओल्ट ट्रैफर्ड और लार्ड्स पर पहले दो टेस्ट जीतकर श्रृंखला अपने नाम कर चुका है।

श्रीलंका ने टॉस जीतकर बादलों भरे आसमान में गेंदबाजी करने का फैसला किया। इंग्लैंड ने शुरू में ही डैन लारेंस (05) का विकेट गंवा दिया जिसके बाद खराब रोशनी के कारण खेल रोक दिया गया।

फिर डकेट ने 48 गेंद में अपना 10वां अर्धशतक पूरा किया।

चाय से कुछ देर पहले जो रूट (13) आउट हुए।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Sep 06, 2024 10:48 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).