जरुरी जानकारी | डुकाटी ने 'मल्टीस्ट्राडा वी2' श्रृंखला की बाइक उतारी, कीमत 14.65 लाख रुपये से शुरू

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. इटली की सुपरबाइक कंपनी डुकाटी ने भारतीय बाजार में अपनी मल्टीस्ट्राडा वी2 श्रृंखला की मोटरसाइकिलें उतारने की घोषणा की है। भारत में इनकी शोरूम कीमत 14.65 लाख रुपये से शुरू होगी। ।

मुंबई, 25 अप्रैल इटली की सुपरबाइक कंपनी डुकाटी ने भारतीय बाजार में अपनी मल्टीस्ट्राडा वी2 श्रृंखला की मोटरसाइकिलें उतारने की घोषणा की है। भारत में इनकी शोरूम कीमत 14.65 लाख रुपये से शुरू होगी। ।

कंपनी ने एक बयान में कहा कि भारत में सोमवार से 'मल्टीस्ट्राडा वी2' डुकाटी डीलरशिप पर उपलब्ध रहेगी, जिसकी कीमत 14.65 लाख रुपये निर्धारित की गई है। वहीं 'मल्टीस्ट्राडा वी2 एस' की शोरूम कीमत 16.65 लाख रुपये है।

कंपनी ने कहा कि उसकी नई बाइक लिए बुकिंग दिल्ली-एनसीआर, मुंबई, पुणे, अहमदाबाद, हैदराबाद, बेंगलुरु, कोच्चि सहित कोलकाता और चेन्नई में सभी डुकाटी डीलरशिप पर खुल गई है। इस श्रृंखला की बाइक की आपूर्ति भी तत्काल शुरू की जाएगी।

डुकाटी इंडिया के प्रबंध निदेशक बिपुल चंद्रा ने कहा, ‘‘मल्टीस्ट्राडा वी2 एक बिल्कुल नया मॉडल है। यह कई तरह की सुविधाओं से लैस है। इसके साथ ही ट्विन सिलेंडर इंजन भी दिया गया है। इसमें चार राइडिंग मोड्स (स्पोर्ट, टूरिंग, अर्बन और एंड्यूरो) भी हैं।’’

उन्होंने कहा, ‘‘मल्टीस्ट्राडा वी2 लंबी दूरी की यात्रा के लिए बेहद आरामदायक है।’’

उन्होंने कहा कि 2010 में पेश की गई मल्टीस्ट्राडा, राइडिंग मोड से लैस दुनिया की पहली मोटरसाइकिल थी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now