खेल की खबरें | मुंबई की जीत में चमके दुबे, टीम नॉकआउट में जगह बनाने के करीब

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. शिवम दुबे के ऑलराउंड प्रदर्शन से मुंबई ने रविवार को यहां सैयद मुश्ताक अली टी20 टूर्नामेंट के ग्रुप ए मैच में विदर्भ को 15 रन से हराकर नॉकआउट की ओर मजबूत कदम बढ़ाए।

राजकोट, 16 अक्टूबर शिवम दुबे के ऑलराउंड प्रदर्शन से मुंबई ने रविवार को यहां सैयद मुश्ताक अली टी20 टूर्नामेंट के ग्रुप ए मैच में विदर्भ को 15 रन से हराकर नॉकआउट की ओर मजबूत कदम बढ़ाए।

मुंबई ने पहले बल्लेबाजी करते हुए दुबे की 40 गेंद में 41 रन की पारी से आठ विकेट पर 155 रन बनाए। सरफराज खान ने भी 20 गेंद में 26 रन की पारी खेली

इसके जवाब में बाएं हाथ के स्पिनर शम्स मुलानी (21 रन पर तीन विकेट) और दुबे (20 रन पर दो विकेट) की धारदार गेंदबाजी के सामने विदर्भ की टीम छह विकेट पर 140 रन ही बना सकी।

पृथ्वी साव ने 13 गेंद में तीन चौकों और एक छक्के से 19 रन बनाकर मुंबई को तेज शुरुआत दिलाई लेकिन उमेश यादव (38 रन पर दो विकेट) ने उन्हें आउट कर दिया।

बीच के ओवरों में बाएं हाथ के स्पिनर आदित्य सरवते (28 रन पर तीन विकेट) ने रन गति पर अंकुश लगाया।

लक्ष्य का पीछा करने उतरे विदर्भ ने नौवें ओवर में 50 रन तक ही चार विकेट गंवा दिए थे। निचले मध्यक्रम ने चुनौती पेश करने की कोशिश की लेकिन गेंद और रन के बीच का अंतर काफी बढ़ गया था और मुंबई को जीत दर्ज करने में अधिक परेशानी नहीं हुई।

मुंबई की टीम चार मैच में चार जीत से 16 अंक के साथ शीर्ष पर है और क्वार्टर फाइनल में सीधे जगह बनाने के लिए उसे अगले तीन में से दो मैच जीतने होंगे।

टूर्नामेंट के अन्य मुकाबलों में असम ने मिजोरम को सात विकेट, मध्य प्रदेश ने रेलवे को 14 रन जबकि उत्तराखंड ने राजस्थान को चार विकेट से हराया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

GT vs MI, IPL 2026 30th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा गुजरात टाइटंस बनाम मुंबई इंडियंस के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

PBKS vs LSG, IPL 2026 29th Match Scorecard: चंडीगढ़ मुकाबले में पंजाब किंग्स ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 54 रनों दी पटखनी, लगाया जीत का पंजा; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Will MS Dhoni Play in MI vs CSK IPL 2026 Match: मुंबई इंडियंस बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के मुकाबले से पहले बड़ी खबर, क्या आईपीएल 2026 में वापसी करेंगे एमएस धोनी? फिटनेस को लेकर आया अपडेट

Manipur Tension: मणिपुर में फिर बढ़ा तनाव, उखरुल में पूर्व सैनिक समेत दो की हत्या से हालात बिगड़े; संदिग्ध उग्रवादियों पर FIR दर्ज