देश की खबरें | दुबे की उज्जैन में गिरफ्तारी: कांग्रेस ने बताया ‘बड़ी राजनीतक साजिश’, जांच की मांग की

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. उत्तर प्रदेश के कानपुर में आठ पुलिसकर्मियों की हत्या के आरोपी एवं कुख्यात अपराधी विकास दुबे को बृहस्पतिवार सुबह मध्य प्रदेश पुलिस द्वारा उज्जैन के प्रसिद्ध महाकाल मंदिर परिसर से गिरफ्तारी की घटना की कांग्रेस ने उच्च स्तरीय जांच की मांग की है। साथ ही, पार्टी ने आरोप लगाया है कि यह एक ‘‘बड़ी राजनीतिक साजिश’’ है।

भोपाल, नौ जुलाई उत्तर प्रदेश के कानपुर में आठ पुलिसकर्मियों की हत्या के आरोपी एवं कुख्यात अपराधी विकास दुबे को बृहस्पतिवार सुबह मध्य प्रदेश पुलिस द्वारा उज्जैन के प्रसिद्ध महाकाल मंदिर परिसर से गिरफ्तारी की घटना की कांग्रेस ने उच्च स्तरीय जांच की मांग की है। साथ ही, पार्टी ने आरोप लगाया है कि यह एक ‘‘बड़ी राजनीतिक साजिश’’ है।

मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष कमलनाथ ने ट्वीट में कहा, ‘‘ यूपी के कानपुर के कुख्यात गैंगस्टर, आठ पुलिसकर्मियों की हत्या के आरोपी विकास दुबे के उज्जैन में महाकाल मंदिर में ख़ुद आत्मसर्मण करने की घटना की उच्चस्तरीय जाँच होना चाहिये। इसमें किसी बड़ी सियासी साज़िश की बू आ रही है।’’

यह भी पढ़े | कर्नाटक हाई कोर्ट ने ऑनलाइन कक्षा पर पाबंदी लगाने के सरकार के आदेश पर लगाई रोक.

उन्होंने कहा, ‘‘ इतने बड़े इनामी अपराधी, जिसकी पुलिस रात-दिन खोज कर रही थी,उसका कानपुर से सुरक्षित मध्यप्रदेश के उज्जैन तक आना और महाकाल मंदिर में प्रवेश करना तथा ख़ुद चिल्ला- चिल्लाकर खुद को गिरफ़्तार करवाना, कई संदेह को जन्म दे रहा है। यह किसी संरक्षण की और इशारा कर रहा है, इसकी जाँच होनी चाहिये।’’

कमलनाथ ने कहा, ‘‘ हमने हमारी सरकार में माफ़ियाओं के ख़िलाफ़ सतत बड़ा अभियान चलाया, जिस कारण माफिया प्रदेश छोड़ कर भाग गये और अब भाजपा सरकार आते ही माफिया वापस प्रदेश में लौटने लगे हैं। प्रदेश, माफियाओं की सुरक्षित शरणस्थली बनता जा रहा है।’’

यह भी पढ़े | एलएसी पर तनाव हुआ कम, लद्दाख के हॉट स्प्रिंग्स से पीछे हटे चीनी जवान- भारत रख रहा पैनी नजर.

प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं राज्यसभा सदस्य दिग्विजय सिंह ने भी मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान से दुबे की गिरफ्तारी या आत्मसमर्पण की न्यायिक जांच के आदेश देने की मांग की।

दिग्विजय ने एक ट्वीट में कहा, ‘‘ मैं शिवराज जी से विकास दुबे की गिरफ़्तारी या सरेंडर (आत्मसमर्पण) की न्यायिक जॉंच की मॉंग करता हूँ। इस कुख्यात गैंगस्टर (अपराधी) के किस-किस नेता व पुलिसकर्मियों से सम्पर्क हैं, जॉंच होनी चाहिए। विकास दुबे को न्यायिक हिरासत में रखते हुए इसकी पुख़्ता सुरक्षा का ध्यान रखना चाहिए, ताकि सारे राज़ सामने आ सकें।’’

दुबे की गिरफ्तारी का श्रेय लेने के लिये मुख्यमंत्री चौहान पर कटाक्ष करते हुए दिग्विजय ने कहा, ‘‘ जिनको लगता है महाकाल की शरण में पाप धुल जाएंगे। उन्होंने महाकाल को जाना ही नहीं: शिवराज जी आप बिना किसी कारण श्रेय ले रहे हैं। इसका श्रेय तो आपके गृह मंत्री जी (नरोत्तम मिश्रा) को देना चाहिए।’’

दिग्विजय ने एक अन्य ट्वीट में यह भी उल्लेख किया कि उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनावों के दौरान मिश्रा (नरोत्तम मिश्रा, गृहमंत्री मध्यप्रदेश) कानपुर के प्रभारी थे।

इससे पहले दिन में मध्यप्रदेश के गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने बताया कि उत्तर प्रदेश के कानपुर में आठ पुलिसकर्मियों की हत्या के आरोपी और कुख्यात अपराधी विकास दुबे को पुलिस ने बृहस्पतिवार सुबह उज्जैन के प्रसिद्ध महाकाल मंदिर परिसर से गिरफ्तार किया है। उज्जैन पुलिस ने उसके दो साथियों को भी उसके साथ इस मंदिर परिसर से गिरफ्तार किया है।

पिछले शुक्रवार को विकास दुबे ने उसे पकड़ने गये एक पुलिस उपाधीक्षक सहित पुलिसकर्मियों के दल पर कानपुर के चौबेपुर क्षेत्र के बिकरु गांव में घात लगाकर हमला कर दिया था। इस गोलीबारी में आठ पुलिसकर्मी मारे गये थे। तब से विकास दुबे फरार था।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Pakistan vs Sri Lanka, T20 World Cup 2026 50th Match Weather Update: पललेकेले में पाकिस्तान बनाम श्रीलंका मुकाबले में मौसम बनेगा अहम फैक्टर या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मौसम का हाल

Indian Railways: भारतीय रेलवे और सेना की बड़ी पहल, पूर्व सैनिकों और अग्निवीरों को रिटायरमेंट के बाद रेलवे में मिलेंगे करियर के नए अवसर

Pakistan vs Sri Lanka, T20 World Cup 2026 50th Match Preview: आज पाकिस्तान बनाम श्रीलंका के बीच खेला जाएगा अहम मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, पिच रिपोर्ट, स्ट्रीमिंग समेत सभी डिटेल्स

Hathras Shocker: हाथरस में अजीबो-गरीब मामला, सुहागरात पर दुल्हन ने पति पर किया चाकू से हमला, फिर पूरे परिवार को बेहोश कर जेवर ले उड़ी, केस दर्ज; VIDEO

\