खेल की खबरें | दुबई टेनिस चैंपियनशिप: सानिया और हरादेका सेमीफाइनल में हारे

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. भारत की स्टार टेनिस खिलाड़ी सानिया मिर्जा और चेक गणराज्य की उनकी जोड़ीदार लूसी हरादेका को यहां दुबई टेनिस चैंपियनशिप के महिला युगल के सेमीफाइनल में हार का सामना करना पड़ा।

दुबई, 19 फरवरी भारत की स्टार टेनिस खिलाड़ी सानिया मिर्जा और चेक गणराज्य की उनकी जोड़ीदार लूसी हरादेका को यहां दुबई टेनिस चैंपियनशिप के महिला युगल के सेमीफाइनल में हार का सामना करना पड़ा।

पहले सेट में दबदबा बनाने के बावजूद सानिया और हरादेका की जोड़ी को शुक्रवार रात युक्रेन की ल्युडमाइला किचेनोक और लातविया की येलेना ओस्टापेंको के खिलाफ 6-2 2-6 7-10 से शिकस्त झेलनी पड़ी।

भारत और चेक गणराज्य की वाइल्ड कार्ड धारक जोड़ी ने 11 ब्रेक प्वाइंट बचाए जबकि पहले सेट में तीन में से दो ब्रेक प्वाइंट जीतकर डब्ल्यूटीए 500 टूर्नामेंट में 1-0 की बढ़त बनाई।

सानिया और हरादेका हालांकि लय बरकरार रखने में नाकाम रही और किचेनोक तथा ओस्टापेंको ने वापसी करते हुए दूसरा सेट जीत लिया और फिर मैच भी अपने नाम किया।

सानिया ने 2013 में अमेरिका की बेथानी माटेक सैंड्स के साथ मिलकर यहां खिताब जीता था।

तीन मिश्रित युगल सहित छह ग्रैंडस्लैम खिताब जीतने वाली 35 साल की सानिया भारत की सबसे सफल महिला टेनिस खिलाड़ी हैं। वह पहले ही घोषणा कर चुकी हैं कि डब्ल्यूटीए टूर पर 2022 उनका अंतिम सत्र होगा।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Zimbabwe vs West Indies, T20 World Cup 2026 44th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा जिम्बाब्वे बनाम वेस्टइंडीज के बीच सुपर-8 का अहम मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Air India Cancels All Flights: न्यूयॉर्क के लिए सभी उड़ानें रद्द, जानें क्या है वजह और यात्रियों के लिए नई एडवाइजरी

India vs South Africa, T20 World Cup 2026 43rd Match Live Score Update: अहमदाबाद में भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका के बीच खेला जा रहा है रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

India vs South Africa, T20 World Cup 2026 43rd Match Live Toss And Scorecard: अहमदाबाद में दक्षिण अफ्रीका के कप्तान एडेन मार्करम ने जीता टॉस, पहले बल्लेबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

\