देश की खबरें | डीटीसी बस खरीद मामला: मंत्री ने भाजपा विधायक के खिलाफ मानहानि का मुकदमा दायर किया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. दिल्ली के परिवहन मंत्री कैलाश गहलोत ने लो-फ्लोर बसों की खरीद के संबंध में ‘‘अपमानजनक आरोप’’ लगाने के लिए भाजपा विधायक विजेंद्र गुप्ता के खिलाफ आपराधिक और दीवानी मानहानि का मुकदमा दायर किया है और उनसे पांच करोड़ रुपये का हर्जाना मांगा है। बृहस्पतिवार को जारी एक बयान के अनुसार यह जानकारी सामने आई है।

नयी दिल्ली, 26 अगस्त दिल्ली के परिवहन मंत्री कैलाश गहलोत ने लो-फ्लोर बसों की खरीद के संबंध में ‘‘अपमानजनक आरोप’’ लगाने के लिए भाजपा विधायक विजेंद्र गुप्ता के खिलाफ आपराधिक और दीवानी मानहानि का मुकदमा दायर किया है और उनसे पांच करोड़ रुपये का हर्जाना मांगा है। बृहस्पतिवार को जारी एक बयान के अनुसार यह जानकारी सामने आई है।

मंत्री ने गुप्ता द्वारा ट्विटर और फेसबुक पर उनके खिलाफ पोस्ट की गई सभी मानहानिकारक सामग्री को हटाने की भी मांग की है।

भाजपा विधायक गुप्ता ने इस पर कहा कि गहलोत का मानहानि का मामला सत्य की आवाज को दबाने की कोशिश है।

मंत्री के कार्यालय से जारी बयान में कहा गया है, "विजेंद्र गुप्ता के खिलाफ एक दीवानी मुकदमा और आपराधिक शिकायत दर्ज कराई गई है, क्योंकि उन्होंने दुर्भावनापूर्ण मकसद के लिए और इसके माध्यम से राजनीतिक लाभ हासिल करने के लिए जानबूझकर परिवहन मंत्री को बदनाम किया और उनकी प्रतिष्ठा को धूमिल किया।"

आपराधिक मानहानि के मुकदमे में, गहलोत ने गुप्ता के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 499 और 501 के तहत उनकी "अपमानजनक टिप्पणी" के लिए कार्रवाई की मांग की है।

बयान में कहा गया है, "यह भी मांग की गई है कि विजेंद्र गुप्ता को लो-फ्लोर बसों की खरीद के संबंध में वादी के खिलाफ साक्षात्कार देने, लेख लिखने, ब्लॉग लिखने या किसी अन्य तरह से बयान देने से रोका जाए।"

इस पर भाजपा विधायक ने कहा कि वह आप सरकार की खोखली धमकियों' से नहीं डरते हैं और वह चाहते हैं कि जनता का पैसा लूटने के लिए दोषी पर मामला दर्ज किया जाए।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

RCB vs DC, IPL 2026 26th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 26वें मुकाबले में जीत की लय बरकरार रखना चाहेगी रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु, दिल्ली कैपिटल्स करना चाहेगी वापसी, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

RSAW vs INDW, 1st T20I Match Live Score Update: किंग्समीड में दक्षिण अफ्रीका महिला बनाम भारत महिला के बीच खेला जा रहा है पहला टी20 मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

RSAW vs INDW, 1st T20I Match Live Toss And Scorecard: किंग्समीड स्टेडियम में दक्षिण अफ्रीका महिला के कप्तान लॉरा वोल्वार्ड्ट ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Scorecard: नरेंद्र मोदी स्टेडियम में कोलकाता नाइट राइडर्स ने गुजरात टाइटंस के सामने रखा 181 रनों का टारगेट, कैमरून ग्रीन ने खेली दमदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड