देश की खबरें | डीएसजीएमसी ने सिख छात्रों के लिए सिविल सेवा प्रशिक्षण अकादमी शुरू की

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. दिल्ली सिख गुरुद्वारा प्रबंधन कमेटी (डीएसजीएमसी) ने सिविल सेवाओं की परीक्षा की तैयारी कर रहे सिख छात्रों को निशुल्क कोचिंग प्रदान करने के लिए एक अकादमी की शुरुआत की है।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

नयी दिल्ली, 27 अक्टूबर दिल्ली सिख गुरुद्वारा प्रबंधन कमेटी (डीएसजीएमसी) ने सिविल सेवाओं की परीक्षा की तैयारी कर रहे सिख छात्रों को निशुल्क कोचिंग प्रदान करने के लिए एक अकादमी की शुरुआत की है।

डीएसजीएमसी के अध्यक्ष मनजिंदर सिंह सिरसा ने दावा किया कि गुरु तेग बहादुर अकादमी देश में यूपीएससी परीक्षा के लिए विशेष रूप से सिख छात्रों को प्रशिक्षण प्रदान करने वाला ऐसा पहला संस्थान होगा।

यह भी पढ़े | Bihar Assembly Elections 2020: चिराग पासवान का नीतीश पर पलटवार- मैं जमूरा तो मदारी कौन, पीएम मोदी का अपमान है.

उन्होंने कहा कि वर्ल्ड पंजाबी ऑर्गेनाइजेशन के अध्यक्ष और समाजसेवी विक्रम साहनी की अध्यक्षता में अकामदी की स्थापना की गयी है।

अकादमी में सिख छात्रों को निशुल्क आवास सुविधा भी प्रदान की जाएगी।

यह भी पढ़े | MP Bye-Election 2020: आज मध्य प्रदेश में सचिन पायलट बनाम सिंधिया मुकाबला, कांग्रेस ने खेला अपना ट्रम्प कार्ड.

सिरसा ने कहा कि सिविल सेवा की प्रारंभिक परीक्षा में उत्तीर्ण हो चुके सिख अभ्यर्थी स्वत: ही आवासीय कोचिंग के पात्र होंगे।

अकादमी में पहला कोचिंग सत्र दिसंबर के अंत तक शुरू हो सकता है और आवेदन, काउंसलिंग तथा छात्रों के चयन की प्रक्रिया चल रही है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\