UP Shocker: बागपत में दिल दहला देने वाली घटना, मामूली सी बात पर शराबी बेटे ने बुजुर्ग पिता की ली जान
जनपद के ढिकाना गांव में एक शराबी बेटे ने पत्थर मारकर अपने बुजुर्ग पिता की हत्या कर दी और वहां से फरार हो गया. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है।मृतक के बड़े बेटे ने छोटे भाई बिट्टू को नामजद करते हुए तहरीर दी है.
UP Shocker: जनपद के ढिकाना गांव में एक शराबी बेटे ने पत्थर मारकर अपने बुजुर्ग पिता की हत्या कर दी और वहां से फरार हो गया. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है।मृतक के बड़े बेटे ने छोटे भाई बिट्टू को नामजद करते हुए तहरीर दी है. बड़ौत क्षेत्र के इंस्पेक्टर एनएस सिरोही ने बताया कि मृतक का नाम ढिकाना गांव निवासी धर्मपाल (70) है.
धर्मपाल के बड़े बेटे राममेहर ने कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया कि उसका छोटा भाई बिट्टू शराबी है और पिताजी हमेशा उसे शराब पीने से मना करते थे, जिसके कारण दोनों में झगड़ा रहता था. यह भी पढ़े: Hyderabad: पिता की हत्या का बदला लेने के लिए बेटे ने आरोपी को मौत के घाट उतारा, पुलिस ने किया अरेस्ट
तहरीर के मुताबिक, बुधवार रात बिट्टू ने पत्थर मारकर पिता धर्मपाल की हत्या कर दी और घर से भाग गया. उन्होंने बताया कि फरार आरोपी बिट्टू की तलाश की जा रही है.
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Nov 03, 2022 10:34 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

