देश की खबरें | दिल्ली में नशे में धुत व्यक्ति ने पैदल यात्रियों को कार से मारी टक्कर, छह लोग घायल
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. मध्य दिल्ली के ओल्ड राजेंद्र नगर में मंगलवार शाम नशे में धुत एक व्यक्ति ने कार से छह लोगों को टक्कर मार दी। घायलों में सिविल सेवा परीक्षा की तैयारी कर रहे पांच अभ्यर्थी भी शामिल हैं। पुलिस ने यह जानकारी दी।
नयी दिल्ली, आठ अप्रैल मध्य दिल्ली के ओल्ड राजेंद्र नगर में मंगलवार शाम नशे में धुत एक व्यक्ति ने कार से छह लोगों को टक्कर मार दी। घायलों में सिविल सेवा परीक्षा की तैयारी कर रहे पांच अभ्यर्थी भी शामिल हैं। पुलिस ने यह जानकारी दी।
पुलिस ने बताया कि यह घटना शाम करीब छह बजे हुई।
पुलिस ने बताया कि कार चालक की पहचान प्रेम कुमार (45) के रूप में हुई है। ‘ब्रेथ एनाइलइजर टेस्ट’ में यह पता चला कि वह शराब के नशे में था।
पुलिस उपायुक्त (मध्य) एम. हर्षवर्धन ने कहा, "उसकी (चालक) मेडिकल जांच की जा रही है।"
उन्होंने बताया कि घायलों की पहचान लोकेश, बेबी, शिवम, हर्षिता, स्टीफन और विपुल के रूप में हुई है। इनमें से पांच सिविल सेवा परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं।
अधिकारी ने बताया कि सभी घायलों को अस्पताल ले जाया गया। इनमें से पांच को जल्द ही अस्पताल से छुट्टी मिल जाने की संभावना है, जबकि एक को और उपचार की आवश्यकता हो सकती है। सभी छह की हालत स्थिर बताई जा रही है।
पुलिस उपायुक्त ने बताया कि कुमार एक ड्राइवर है। दुर्घटना के समय वह अपने नियोक्ता की कार चला रहा था।
उन्होंने बताया कि उसे मौके पर ही पकड़ लिया गया और उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Apr 08, 2025 11:38 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

