एजेंसी न्यूज

Jharkhand: झारखंड में नशे में धुत व्यक्ति ने पत्नी और दो बेटियों की हत्या की

झारखंड के पश्चिमी सिंहभूम जिले में एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी और दो नाबालिग बेटियों की कथित तौर पर कुल्हाड़ी मारकर हत्या कर दी. पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी.

Jharkhand: झारखंड में नशे में धुत व्यक्ति ने पत्नी और दो बेटियों की हत्या की
Murder Representative Image (Photo Credit: Pixabay

चाईबासा (झारखंड), 16 अप्रैल : झारखंड के पश्चिमी सिंहभूम जिले में एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी और दो नाबालिग बेटियों की कथित तौर पर कुल्हाड़ी मारकर हत्या कर दी. पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी. आरोपी व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया गया है और वारदात के दौरान वह कथित तौर पर नशे में था.

घटना सोमवार और मंगलवार की मध्यरात्रि मुफस्सिल थाना क्षेत्र के लुदराबासा गांव में हुई. पुलिस ने बताया कि गुरुचरण पाडिया की शराब पीने की आदत को लेकर उसमें और उसकी पत्नी जानो में अक्सर झगड़ा होता रहता था. यह भी पढ़ें : जौनपुर में पूर्व सांसद धनंजय सिंह के निजी अंगरक्षक की हत्या

पुलिस ने कहा कि मंगलवार को देर रात लगभग ढाई बजे उनके बीच किसी मुद्दे पर झगड़ा हुआ और गुस्से में पाडिया ने एक कुल्हाड़ी उठाई और अपनी पत्नी तथा पांच साल व एवं साल की बेटियों की हत्या कर दी. उन्होंने बताया कि शवों को पोस्टमार्टम के लिये भेजा गया है.a

(The above story first appeared on LatestLY on Apr 17, 2024 12:52 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).