एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | ठाणे में 5.85 लाख रुपये मूल्य का मादक पदार्थ बरामद, एक व्यक्ति गिरफ्तार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. महाराष्ट्र के ठाणे जिले में 45 वर्षीय एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर उसके पास से 5.85 लाख रुपये मूल्य का मादक पदार्थ मेफेड्रोन बरामद किया गया है। एक अधिकारी ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

देश की खबरें | ठाणे में 5.85 लाख रुपये मूल्य का मादक पदार्थ बरामद, एक व्यक्ति गिरफ्तार

ठाणे, चार जुलाई महाराष्ट्र के ठाणे जिले में 45 वर्षीय एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर उसके पास से 5.85 लाख रुपये मूल्य का मादक पदार्थ मेफेड्रोन बरामद किया गया है। एक अधिकारी ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

तुर्भे पुलिस थाने के अधिकारी ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए नवी मुंबई पुलिस के मादक पदार्थ निरोधक प्रकोष्ठ के दल ने बुधवार को सुबह करीब साढ़े आठ बजे शिल-फाटा के पास से इस व्यक्ति को गिरफ्तार किया था।

उन्होंने बताया कि पुलिस ने आरोपी के पास से 58.5 ग्राम मेफेड्रोन बरामद किया है।

अधिकारी ने बताया कि आरोपी ठाणे के मुंब्रा का निवासी है और पहले कबाड़ का कारोबार करता था।

उन्होंने बताया कि आरोपी के खिलाफ स्वापक औषधि और मन:प्रभावी पदार्थ (एनडीपीएस) अधिनियम के प्रावधानों के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है।

अधिकारी ने बताया कि पुलिस जांच कर रही है कि आरोपी ने यह मादक पदार्थ कहां से खरीदा था और किसे बेचने जा रहा था।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Jul 04, 2024 10:06 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).