मुंबई, चार मार्च महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने मंगलवार को विधानसभा में बताया कि राज्य में वर्ष 2024 में 4,249.90 करोड़ रुपये मूल्य के मादक पदार्थ बरामद किये गये हैं और प्रतिबंधित पदार्थों का सेवन करने के आरोप में 14,230 लोगों को गिरफ्तार किया गया है।
महाराष्ट्र के गृह मंत्री फडणवीस ने सदन में एक प्रश्न के लिखित जवाब में बताया कि मादक पदार्थ रखने और इसकी तस्करी के लिए 2,738 मामले दर्ज किए गए और 3,627 लोगों को गिरफ्तार किया गया है।
उन्होंने बताया कि 2024 में राज्य में 4,249.90 करोड़ रुपये मूल्य के मादक पदार्थ जब्त किये गये है।
मुख्यमंत्री ने बताया कि स्वापक औषधि और मन:प्रभावी पदार्थ अधिनियम के तहत दर्ज 15,873 मामलों में 14,230 लोगों को प्रतिबंधित पदार्थ का सेवन करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है।
सरकार द्वारा साझा किए गए आंकड़ों के अनुसार, सबसे ज्यादा पुणे में 3,679.36 करोड़ रुपये मूल्य का मादक पदार्थ जब्त किया गया है और यहां ही सबसे ज्यादा इनकी तस्करी की जाती है।
पुणे में कम से कम 204 लोगों को गिरफ्तार किया गया और 129 मामले दर्ज किये गये।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)










QuickLY