देश की खबरें | महाराष्ट्र में 2025 के पहले चार महीनों में 153 करोड़ रुपये के मादक पदार्थ जब्त किये गए : फडणवीस
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने मंगलवार को विधानसभा को बताया कि जनवरी से अप्रैल 2025 के बीच राज्य भर में 153.25 करोड़ रुपये मूल्य का 28,302 किलोग्राम मादक पदार्थ जब्त किया गया।
मुंबई, आठ जुलाई महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने मंगलवार को विधानसभा को बताया कि जनवरी से अप्रैल 2025 के बीच राज्य भर में 153.25 करोड़ रुपये मूल्य का 28,302 किलोग्राम मादक पदार्थ जब्त किया गया।
उन्होंने स्वीकार किया कि राज्य में गुटखा और विभिन्न तम्बाकू उत्पादों पर प्रतिबंध के बावजूद, इन्हें सड़क किनारे दुकानों पर बेचा जाना जारी है।
राज्य विधानमंडल के निचले सदन में काशीनाथ दाते (राकांपा) और अन्य द्वारा इस मुद्दे पर पूछे गए प्रश्न के लिखित उत्तर में फडणवीस ने कहा कि इस अवधि के दौरान स्वापक औषधि एवं मन:प्रभावी पदार्थ (एनडीपीएस) अधिनियम के तहत 5,001 मामले दर्ज किए गए हैं और 4,481 लोगों को मादक पदार्थ की तस्करी, उसे रखने और सेवन के लिए गिरफ्तार किया गया है।
उन्होंने बताया कि इस वर्ष जनवरी से अप्रैल तक गुटखा या अन्य तंबाकू उत्पादों की बिक्री, रखने और उपभोग के संबंध में 37,149 व्यक्तियों के खिलाफ कार्रवाई की गई है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य के सभी पुलिस प्रतिष्ठानों में मादक पदार्थ निरोधक प्रकोष्ठ (एएनसी) स्थापित किए गए हैं।
उन्होंने कहा कि इसी प्रकार, मादक पदार्थ रोधी कार्यबल(एएनटीएफ) के साथ-साथ एक समन्वय केंद्र भी स्थापित किया गया है।
मुख्यमंत्री के अनुसार, नशे के खिलाफ जागरूकता पैदा करने के लिए कई कदम उठाए जा रहे हैं।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Jul 08, 2025 06:24 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

