देश की खबरें | मुंबई के डाकघर में हिटलर की जीवनी के भीतर रखा मादक पदार्थ बरामद
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. मुंबई के उपनगरीय इलाके विले पार्ले के एक डाकघर में एडोल्फ हिटलर की जीवनी के भीतर रखे गए मादक पदार्थ को स्वापक नियंत्रण ब्यूरो (एनसीबी) द्वारा जब्त किया गया है। एक अधिकारी ने मंगलवार को यह जानकारी दी।
मुंबई, 13 अप्रैल मुंबई के उपनगरीय इलाके विले पार्ले के एक डाकघर में एडोल्फ हिटलर की जीवनी के भीतर रखे गए मादक पदार्थ को स्वापक नियंत्रण ब्यूरो (एनसीबी) द्वारा जब्त किया गया है। एक अधिकारी ने मंगलवार को यह जानकारी दी।
उन्होंने बताया कि गोपनीय सूचना के आधार पर एनसीबी की जोनल टीम ने विले पार्ले (पूर्व) के एक डाकघर से सोमवार को एक पार्सल बरामद किया।
पार्सल की जांच करने पर हिटलर की जीवनी की एक प्रति के भीतर रखी एलएसडी की 80 गोलियां मिलीं।
अधिकारी ने बताया कि जांच में पता चला है कि कुछ युवाओं ने कथित तौर पर डार्कनेट की सहायता से यूरोप से मादक पदार्थ मंगाया था और बिटकॉइन या क्रिप्टो मुद्रा के माध्यम से इसके लिए भुगतान किया था।
उन्होंने कहा कि मामले की जांच जारी है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Apr 13, 2021 05:15 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

